कैलिफोर्निया में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ी नफरत, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन ने राज्य आयोग से मांगी मदद

Must Read

California: प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एडवोकेसी समूह हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने कैलिफोर्निया में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई है. एचएएफ ने स्टेट ऑफ हेट कमीशन से राज्य में बढ़ते एंटी-हिंदू गतिविधियों पर ध्यान देने और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. एचएएफ के अनुसार, राज्य के सिविल राइट्स विभाग के डेटा में भी यह सामने आया है कि धार्मिक रूप से प्रेरित नफरत की घटनाओं में एंटी-हिंदू मामले लगभग 23 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

केवल आंकड़े नहीं, वास्तविक घटनाएं

संगठन ने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि धार्मिक स्थलों पर हमले, तोड़फोड़ और समुदायों को निशाना बनाने की वास्तविक घटनाएं हैं. एचएएफ के प्रबंध निदेशक समीर कालरा ने कहा कि हिंदू अमेरिकी समुदाय कैलिफोर्निया की सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और धार्मिक स्वतंत्रता तथा बिना डर के पूजा करने का अधिकार हर नागरिक का मूल अधिकार है. हम आयोग से अपील करेंगे कि खतरनाक स्तर से लगातार बढ़ रही ऐसी वारदातों पर गंभीरता से ध्यान दें और लोगों को इस एंटी-हिंदू अति से बचाने में अहम भूमिका निभाएं.

नफरत से निपटने पर चर्चा

एचएएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया. उन्होंने कहा कि जब कैलिफोर्निया के नेता नफरत से निपटने पर चर्चा कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हिंदू अमेरिकी समुदाय को राज्यव्यापी एंटी-हेट प्रयासों में नजरअंदाज न किया जाए. हमें जेवियर बेकेरा और स्टिव हिल्टन से कहना चाहेंगे कि धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब किसी एक समुदाय विशेष से नहीं होता बल्कि इसमें हिंदू भी शामिल होते हैं. संगठन ने 9 जून को अपनी आधिकारिक टिप्पणी में कहा कि हाल के वर्षों में हिंदू समुदाय के खिलाफ भेदभाव, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है.

नस्लीय टिप्पणियां और भड़काऊ अभियान

एचएएफ ने यह भी आरोप लगाया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी हिंदू और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां और भड़काऊ अभियान तेजी से बढ़ रहे हैं. ऑनलाइन फैलाई जा रही गलत जानकारी और राजनीतिक बयानबाजी के कारण एंटी-इंडियन और एंटी-हिंदू नफरत को बढ़ावा मिल रहा है. एचएएफ ने आयोग और सिविल राइट्स विभाग से इस स्थिति को गंभीरता से लेने, इसकी सार्वजनिक रूप से निंदा करने और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें. Cm yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच 19 जून को अयोध्या जाएंगे CM योगी

Latest News

UPI Payment Charges: क्या UPI से पेमेंट करना अब हो जाएगा महंगा? जानिए नए बिल में क्या है प्रस्ताव और आपकी जेब पर कितना...

UPI Payment Charges: नए Payment and Settlement Systems (Amendment) Bill 2027 के बाद UPI पेमेंट पर चार्ज लगने की चर्चा है. जानिए आम ग्राहकों, दुकानदारों और व्यापारियों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

More Articles Like This