क्या कनाडा बन जाएगा US का 51वां राज्य? पीएम कार्नी के साथ बैठक में ट्रंप ने कही ये बात

Must Read

Canada : वर्तमान में कनाडा और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने पहले हंसते हुए कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बताया. ऐसे में डोनाल्‍ड ट्रंप की बातों को कनाडा के प्रधानमंत्री ने मार्क कार्नी ने मजाक में लिया और हंस दिए. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई. जानकारी देते हुए बता दें कि इस कनाडा और अमेरिका की बात पर पीएम मार्क कार्नी ने कोई रिएक्ट नहीं किया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत रचनात्मक रहा हूं. बहुत सोच-समझकर कहा कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका.

मीटिंग में ट्रंप ने कहा

ऐसे में दोनों की इस मुलाकात में पीएम कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक में ट्रंप ने कनाडा विलय पर पहले मजाक और दूसरी बार सोचसमझ कर बोलना बताया. ऐसे में बातचीत के दौरान कनाडा के पीएम कार्नी मीटिंग में ट्रंप की तारीफ की और कहा कि ट्रंप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं और ट्रंप के आने से अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, नाटो सहयोगियों के प्रति रक्षा खर्च में अभूतपूर्व प्रतिबद्धता है. ऐसे में तारीफों के बीच ट्रंप ने कार्नी को टोककर कहा कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका का विलय!

दोनों देशों के बीच संघर्ष सुलझाने पर हुई बात

इस दौरान बातचीत के दौरान मीटिंग में ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच कुछ स्वाभाविक संघर्ष जरूर हुए हैं, लेकिन उम्‍मीद है कि शायद हम उन्हें सुलझा लेंगे. ऐसे में हमारे रिश्ते मजबूत रहेंगे. उन्‍होंने कहा कि उनकी मेजबानी करना एक बेहतरीन काम था, और मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं. इसके साथ ही ये भी कहा कि हम व्यापार पर बात करने के साथ हम अलग-अलग विषयों पर भी बात करेंगे. इतना ही नही बल्कि हम निश्चित रूप से गाजा पर भी बात करेंगे. ट्रंप ने इस बात पर उम्मीद जताते हुए कहा कि हमें इस बात की पूरी संभावना है कि हम कुछ कर सकें, उन्‍होंने कहा कि हम ऐसे समझौते करेंगे और ऐसे काम करेंगे जो दोनों देशों के लिए अच्छे हों.

अभी भी दोनों देशों में टकराव

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाडा और अमेरिका के बीच तनाव खुलकर हैं. लेकिन अमेरिका लगातार इजरायइल का समर्थन कर रहा है. इसके साथ ही हाल ही में कनाडा ने फिलिस्तीन को राज्य की मान्यता दे दी है. बता दें कि इसकी पहले मई की मुलाकात में पीएम कार्नी ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि कनाडा कभी भी बिकाऊ नहीं होगा, क्योंकि ट्रंप कनाडा को खरीदने या उस पर कब्जा करने की बार-बार धमकियां देते रहे थे.

 इसे भी पढ़ें :- भारत से iPhone और स्मार्टफोन निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि, FY26 में 1 लाख करोड़ के पार

Latest News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सुन आधी रात को मिलने पहुंचीं दिशा पटानी, बिखरे बाल और चेहरे पर दिखी घबराहट

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना ने मुंबई में सनसनी फैला दी...

More Articles Like This