AI कंपनियों के लिए लागू हो सकते हैं कड़े नियम! कनाडा में दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला?

Must Read

Toronto: कनाडा के स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी से घायल छात्रा के माता-पिता ने एआई कंपनी OpenAI के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है. आरोप है कि बदमाश ने हमले की योजना बनाने के लिए एआई चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल किया था. जानकारी होने के बावजूद कंपनी ने समय रहते पुलिस को सूचना नहीं दी थी. कंपनी के अनुसार हमलावर का Chatgpt खाता पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन उसने नया खाता बनाकर प्रतिबंध से बचने की कोशिश की.

घटना के बाद कंपनी ने किया पुलिस से संपर्क

बताया गया है कि गोलीबारी की घटना के बाद कंपनी ने पुलिस से संपर्क किया. यह घटना 10 फरवरी को कनाडा के Tumbler Ridge में हुई थी. हमलावर Jess Van Roostselaar ने गोलीबारी में आठ लोगों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली. ब्रिटिश कोलंबिया उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया है कि कंपनी के पास यह विशिष्ट जानकारी थी कि हमलावर बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहा है.

सहयोगी और सलाहकार की तरह इस्तेमाल

मुकदमे के अनुसार हमलावर ने चैटबॉट को एक भरोसेमंद सहयोगी और सलाहकार की तरह इस्तेमाल किया, जिससे उसे योजना बनाने में मदद मिली. याचिका में कहा गया है कि छात्रा Maya Gebala को बेहद नजदीक से तीन गोलियां लगीं. एक गोली उसके सिर में लगी, दूसरी गर्दन में और तीसरी गाल को छूते हुए निकल गई. इस हमले से उसे गंभीर मस्तिष्क चोट लगी है और डॉक्टरों के अनुसार उसे स्थायी मानसिक और शारीरिक अक्षमता का सामना करना पड़ सकता है.

सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू

इस मामले के बाद एआई तकनीक की जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अदालत में ये आरोप साबित होते हैं तो भविष्य में एआई कंपनियों के लिए कड़े नियम लागू हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, अब खतौनी से होगा नाम का मिलान, इन गांवों में पहली बार दौड़ेगी बस

Latest News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुण तुपे की मौत, घर में मिला शव, आखिर किस वजह से गई जान?

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई. उन्होंने अपनी आखिरी...

More Articles Like This