Canadian Parliament: कनाडा की संसद में खालिस्तानी समर्थकों पर जमकर बरसा ‘भारतीय’, एयर इंडिया धमाके की दिलाई याद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canadian Parliament: कनाडा इस वक्‍त खालिस्‍तानी समर्थकों का रक्षक बना हुआ है, इसी के चलते भारत और कनाड़ा के रिश्‍तों में तनाव चल रहा है. इसी बीच मंगलवार खालिस्‍तानी आतंकवादी हरदीप सिंह के मौत को एक साल पूरे होने पर कनाड़ा की संसद में उसकी बर्सी मनायी गई. इस दौरान मौन भी रखा गया. इसी से खफा होकर भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य खालिस्तानी समर्थकों पर जमकर बरसे. साथ ही उन्होंने साल 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट (कनिष्क) में हुए धमाके की भी याद दिलाई.

मृतकों के लिए स्मरण दिवस

दरअसल, चंद्रा आर्य ने 23 जून को साल 1985 में हुए बम विस्फोट के पीड़ितों की याद में उनकी 39वीं बरसी पर एक समारोह का आयोजन किया है. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की. बता दें कि इस कार्यक्रम को आतंकवाद के पीड़ितों की याद में स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है.

संसद में इंदिरा गांधी की मौत का जश्न

संसद में चंद्रा ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक देश में हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं. 39 साल पहले 23 जून के दिन एयर इंडिया की फ्लाइट को आकाश में उड़ा दिया गया था, जिसमें 329 यात्रियों समेत चालक दल की मौत हो गई थी, जो कनाड़ा के इतिहास का सबसे बड़ा हमला था. एस हमले में कुल 268 कनाडाई, 27 ब्रिटिश और 24 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि हाल ही में कनाडा की संसद में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया, जिससे साफ साफ स्‍पष्‍ट होता है कि देश में अंधेरी ताकतें फिर सक्रिय हो रही हैं.

यह भी पढ़ें:-USA: अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्नातक करने वाले विदेशी छात्रों को मिलेगा ‘ग्रीन कार्ड’

Latest News

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम! पहली तिमाही में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ, SBI Research का बड़ा अनुमान

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP Growth 7% तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में महंगाई, मानसून, एल नीनो और खरीफ फसलों को लेकर भी अहम अनुमान जताए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version