चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही! कागज की कस्‍ती की तरह बह गई कारें, 6 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China floods: चीन में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई प्रांतों में बाढ़ आ गई है. दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ में बाढ़ का कहर जारी है, जिसमें चलते अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, गुईझोउ प्रांत के रोंग जियांग शहर में एक बड़ा शॉपिंग मॉल पूरी तरह पानी में डूब गया है, जबकि पानी के तेज बहाव के कारण कई कारें भी बह गई हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडिया में स्‍पष्‍ट रूप से से देखा जा सकता है कि कई किलो वजन की गाड़ियां पानी में कागज की नाव की तरह बह रही हैं.

वहीं, बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन से एक पुल का हिस्सा टूट गया, जिससे एक ट्रक बाल-बाल बच गया. वहीं, हुनान प्रांत में भी स्थिति गंभीर है. इसके अलावा, लगभग चार लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 110,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. ये स्थिति चिंताजनक है और राहत कार्य जारी हैं.

इससे भी पढें:-बच्‍चें की तरह चलना सीख रहा हूं…शुभांशु शुक्ला ने साझा किया अपने अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव

 

Latest News

Hyundai Kia Sales: अमेरिकी बाजार में हुंडई और किआ का जलवा, अक्टूबर में बिक्री के टूटे पुराने रिकॉर्ड

Hyundai Kia Sales: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों हुंडई मोटर और किआ ने अमेरिकी बाजार में अक्टूबर...

More Articles Like This

Exit mobile version