चीन के जंगी जहाज ‘सिचुआन’ का समुद्री परीक्षण शुरू, ताइवान, अमेरिका और जापान में दहशत, बढ़ीं सुरक्षा चिंता

Must Read

Bejing: चीन ने 234 युद्धपोतों के विशाल नौसैनिक बेड़े के साथ अपने जंगी जहाज सिचुआन का समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है. चीन के इस कदम से ताइवान, अमेरिका और जापान की सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं. क्योंकि यह चीन की Indo-Pacific में बढ़ती सैन्य आक्रामकता का नया संकेत माना जा रहा है. विद्युत चुम्बकीय विमान प्रक्षेपण प्रणाली (EMALS) तकनीक से लैस यह जहाज लड़ाकू विमान और ड्रोन ऑपरेट करने की क्षमता रखता है. चीनी नौसेना ने यह जानकारी दी.

चीन, ताइवान के अपना हिस्सा होने का करता रहा है दावा

रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, यह जहाज चीनी सैन्य बलों को ताइवान तट पर तेज़ी से पहुंचने में मदद कर सकता है. चीन, ताइवान के अपना हिस्सा होने का दावा करता रहा है. चीन ने लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन को  संचालित करने के लिए शुक्रवार को विद्युत चुम्बकीय विमान प्रक्षेपण प्रणाली से लैस एक बड़े जंगी जहाज सिचुआन का समुद्री परीक्षण शुरू किया.

विमानवाहक पोत ईएमएएलएस से लैस सबसे आधुनिक युद्धपोत

सशस्त्र संघर्ष के दौरान दुश्मन के इलाकों तक पहुंचने और थल सेना की मदद के लिए इस तरह के जहाजों का उपयोग किया जाता है. यह परीक्षण इस महीने की शुरुआत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा देश के तीसरे विमानवाहक पोत, फ़ुज़ियान, के जलावतरण के बाद हुआ है. नयी तरह का विमानवाहक पोत ईएमएएलएस से लैस सबसे आधुनिक युद्धपोत बताया जा रहा है. ईएमएएलएस का इस्तेमाल केवल अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड द्वारा किया जाता है.

बिजली से संचालित होता है यह जहाज

सिचुआन ऐसा पहला जहाज है जो EMALS से लैस है और यह जहाज बिजली से संचालित होता है. ईएमएएलएसए विमानवाहक जहाज पर विमानों के उतरने और उड़ान भरने की प्रक्रिया में तेजी ला सकता है. रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि यह जहाज चीनी सैन्य बलों को ताइवान तट पर तेज़ी से पहुंचने में मदद कर सकता है. चीन, ताइवान के अपना हिस्सा होने का दावा करता रहा है.

चीन के पास जहाजों का अब दुनिया का सबसे बड़ा बेड़ा

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के कारण चीन विभिन्न वैश्विक समुद्री मार्गों पर परिचालन के लिए और अधिक विमानवाहक पोत बना सकता है. चीन के पास जहाजों का अब दुनिया का सबसे बड़ा बेड़ा है, जिसमें 234 युद्धपोत हैं. जबकि अमेरिकी नौसेना के पास 219 युद्धपोत हैं.

इसे भी पढ़ें. बाबू गैदा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कुशीनगर में श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह, CMD उपेन्द्र राय होंगे मुख्य अतिथि

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This