China-Taiwan Conflict: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन! फिर ताइवान सीमा के पास दिखे 66 चीनी फाइटर जेट्स

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Taiwan Conflict: इस समय चीन और ताइवान के बीच लगातार विवाद चल रहा है. ऐसे में चीन लगातार ताइवान को धमकाता रहता है. अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हुए एक बार फिर उसने ताइवान के पास अपने सैन्‍य शक्तियों का प्रदर्शन किया है. इस बात की जानकारी देते हुए ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि गुरुवार को एक बार फिर से ताइवान के एयरस्पेस में चीन के 66 फाइटर जेट्स देखे गए हैं, जो एक रिकॉर्ड है.

ताइवान की डिफेंस मिनिस्‍ट्री ने बताया कि बीजिंग ताइवान के पास में समुद्र में अभ्यास कर रहा है. ऐसे में वह अपने पड़ोसी देश ताइवान के आसपास दैनिक सैन्य उपस्थिति बनाए हुए है. दरअसल चीन ताइवान पर अपना दावा करता है. इसके साथ ही उसका कहना है कि मौका पड़ने पर वह ताइवान पर कब्‍जा करने के लिए बल का भी उपयोग करने में पीछे नहीं हटेगा.

खुद को स्वतंत्र देश बताता है ताइवान

वहीं, ताइवान खुद को स्वतंत्र देश मानता है, जिसको अमेरिका का भी समर्थन प्राप्त है. बता दें कि चीन और ताइवान साल 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे और तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है.

चीनी विमानों ने पार किया संवेदनशील मध्य रेखा

हालांकि, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जारी उे बयान में कहा कि आज सुबह करीब 6 बजे तक ताइवान के आसपास 66 पीएलए विमानों और 7 पीएलएएन जहाजों के एक्टिव होने का पता चला है. इस दौरान चीन के विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को विभाजित करने वाली संवेदनशील मध्य रेखा को पार किया.

China-Taiwan Conflict: साल का रिकॉर्ड

इसके अलावा जारी किए गए एक चित्रण से यह भी पता चलता है कि कुछ विमान ताइवान के दक्षिणी सिरे के 33 समुद्री मील (61 किलोमीटर) के भीतर आए थे, जो रिेकॉर्ड है. वहीं, साल का पिछला रिकॉर्ड मई में था, जब बीजिंग ने ताइवान के आसपास 62 सैन्य विमान और 27 नौसैनिक जहाज भेजे थे.

इसे भी पढें:- नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भीषण हादसा, भूस्खलन के कारण त्रिशुली नदी में समा गई 2 बसें; 63 लोग थे सवार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This