चीनी नौसेना के अभ्यास से ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन, विमानन कंपनियों को दी ये चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chinese navy exercise: ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश के हवाई अड्डों और न्यूजीलैंड के बीच उड़ान संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा है कि चीनी युद्धपोत तस्मान सागर में युद्धाभ्यास कर रहे हैं, जिसके मद्देनजर वो सावधान रहें. यह जानकारी ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग द्वारा शुक्रवार को दी गई.

ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर अभ्यास कर रहे हैं चीनी युद्धपोत

पेनी वोंग ने ‘एयरसर्विसेज ऑस्ट्रेलिया’ ने पायलटों को दोनों देशों के बीच हवाई क्षेत्र में संभावित खतरे को लेकर दी गई चेतावनी के वाले ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ की खबर की पुष्टि की. उन्‍होंने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि चीन के तीन युद्धपोत ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर अभ्यास कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग भी परिवर्तित कर दिए गए है.

चीनी युद्धपोतों पर ऑस्ट्रेलिया की नजर

उन्‍होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया चीन के साथ उसके नौसैनिक अभ्यासों, ‘‘विशेष रूप से गोलीबारी के अभ्यासों’’ के बारे में अधिसूचना और पारदर्शिता पर चर्चा कर रहा है. हालांकि इस दौरान  ऑस्ट्रेलियाई सैन्य जहाज और विमान कई दिनों से चीनी युद्धपोतों पर नजर भी रख रहे हैं क्योंकि ये युद्धपोत ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट से होते हुए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में गुजर रहे हैं.

इसे भी पढें:-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा से की मुलाकात, रूस-चीन के अपने समकक्षों से भी की बात

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This