अमेरिका में मचेगा हाहाकार, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी खतरा… 2027 के लिए ‘चीन के नास्त्रेदमस’ ने की ये डरावनी भविष्यवाणियां

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chinese Nostradamus Predictions: चीन के एक प्रोफेसर जियांग श्येछिन (Jiang Xueqin) को उनके समर्थक ‘चीन का नास्त्रेदमस’ कहते हैं. क्योकि उनकी कुछ पुरानी भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया गया है. ऐसे में ही अब जियांग ने 2027 को लेकर ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें ईरान युद्ध से लेकर अमेरिका में आर्थिक तबाही और गृहयुद्ध जैसे हालात तक का दावा किया गया है.डोनाल्ड ट्रंप 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने से लेकर उनके ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने तक में नास्त्रेदमस ने जो बातें कहीं वो सब सही हुई है. ऐसे में ही अब उनका कहना है कि ईरान युद्ध आने वाले समय में और खतरनाक रूप ले सकता है. 

ईरान में जमीनी जंग का किया दावा

नास्त्रेदमस के मुताबिक ईरान की स्थिति आगे चलकर पूर्ण युद्ध में बदल सकती है. हालात ऐसे बनेंगे कि अमेरिका को ईरान में जमीनी सैनिक उतारने पड़ सकते हैं. जिसके बाद अमेरिका लंबे समय तक पश्चिम एशिया के संघर्ष में फंस सकता है. उन्होंने हाल ही में कहा था कि यदि ईरान में अमेरिकी जमीनी अभियान शुरू हुआ तो चार साल तक वहां फंसे रहना भी कम अनुमान होगा. उनके मुताबिक यह संघर्ष 10 से 20 साल तक चल सकता है.

18 साल के युवाओं को सेना में भर्ती का दावा

इसके साथ ही जियांग ने एक और बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि ईरान में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों की जरूरत पड़ने पर अमेरिका में अनिवार्य सैन्य भर्ती की व्यवस्था फिर शुरू हो सकती है. इसकी रूपरेखा 2027 तक तैयार हो सकती है और 18 साल की उम्र के युवाओं को भी सेना में सेवा देने के लिए बुलाया जा सकता है.

ICE और नेशनल गार्ड को लेकर भी बड़ा दावा

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी खतरा

जियांग की भविष्यवाणियों में सबसे बड़ा दावा अमेरिकी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर है. उनका कहना है कि साल 2027 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में जा सकती है, जिसके पीछे होर्मुज जलडमरूमध्य अहम वजह है. उनके मुताबिक, दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में यदि यह लगातार बंद रहा तो तेल, गैस और उर्वरक की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है.

ट्रंप को लेकर भी किया बड़ा दावा

जियांग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोच को लेकर दावा किया कि ट्रंप खुद को अमेरिका को बचाने के लिए एक मिशन पर आया हुआ नेता मानते हैं. जियांग के मुताबिक, ट्रंप के लिए ईरान युद्ध जीतना अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकता. उनका दावा है कि असली लक्ष्य सत्ता में बने रहना और 2028 में तीसरा राष्ट्रपति कार्यकाल हासिल करना हो सकता है. हालांकि अमेरिका में राष्ट्रपति के तीसरे कार्यकाल को लेकर संविधान में रोक है.
Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This