भारत के तर्ज पर पाकिस्तान में भी बनी ‘कॉकरोच पार्टी’,सोशल मीडिया पर भी बनाई अलग पहचान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cockroach Party Pakistan: भारत में जैसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) है, अब उसी तर्ज पर पाकिस्तान में एक नया ऑनलाइन राजनीतिक समूह कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान (CPP) तेजी से चर्चा में है. इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना ली है. इंस्टाग्राम पर इसके 1 लाख 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और यह समूह खुद को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विशेषाधिकार वाली राजनीति के खिलाफ युवाओं की आवाज बताता है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पहल की शुरुआत न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे सलमान तरार ने की है. इंस्टाग्राम के अनुसार यह अकाउंट मई में बनाया गया था, जिसे कनाडा से संचालित बताया गया है और इसी महीने इसे वेरिफाइड भी किया गया.

किन मुद्दों पर लड़ने का दावा?

CPP का कहना है कि उसका मकसद पाकिस्तान में बेहतर शासन व्यवस्था और पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देना है. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जिन प्रमुख मुद्दों को रखा है, उनमें शामिल हैं-
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई.
  • परिवारवाद और विशेषाधिकार वाली राजनीति का विरोध.
  • रोजगार के अवसर बढ़ाना.
  • शिक्षा व्यवस्था में सुधार.
  • ऊर्जा संकट का समाधान.
  • पानी की कमी से निपटना.
  • आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता.
कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान भ्रष्ट माफियाओं का नहीं, उसके लोगों का है और यह आंदोलन खासकर युवाओं और आम नागरिकों की आवाज है.

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

पाकिस्तान में विरोध की चुनौती

बता दें कि भारत में जब CJP का प्रदर्शन हो रहा था, तब पाकिस्तान से भी युवाओं के रिएक्शन आ रहे थे. कई युवाओं ने कहा था कि भारत में लोकतांत्रिक माहौल के कारण इस तरह के राजनीतिक या व्यंग्यात्मक अभियानों को जगह मिल जाती है. लेकिन वे पाकिस्तान में ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते. वहां ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है और विरोध करने वालों को कानूनी कार्रवाई या अन्य गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.
ये टिप्पणियां सोशल मीडिया पर व्यक्त व्यक्तिगत राय हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय होने के बावजूद, कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान का वास्तविक जनाधार कितना है और क्या यह आगे चलकर औपचारिक राजनीतिक ताकत बन पाएगी, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है.
Latest News

CWG 2026: हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में जीता कांस्य पदक, सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

CWG 2026: भारत की सीमा कालीरमन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया...

More Articles Like This

Exit mobile version