कल बदल सकते हैं LPG के दाम! जानिए आज दिल्ली, मुंबई, पटना समेत सभी बड़े शहरों का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today 31 July 2026: अगर आप हर महीने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर नजर रखते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज यानी 31 जुलाई को कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने मौजूदा दरों को बरकरार रखा है. हालांकि अब सभी की नजर 1 अगस्त की मासिक समीक्षा पर टिकी है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के बाद गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 अगस्त को होने वाली समीक्षा बैठक में घरेलू और कमर्शियल दोनों श्रेणी के सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है. फिलहाल आज उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही गैस सिलेंडर मिल रहा है.

शहरवार LPG सिलेंडर के ताजा रेट

शहर घरेलू LPG (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG (19 किग्रा)
दिल्ली ₹942.00 ₹3113.50
मुंबई ₹941.50 ₹3067.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3256.00
चेन्नई ₹957.50 ₹3283.00
बेंगलुरु ₹944.50 ₹3198.00
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹3115.00
देहरादून ₹961.00 ₹2983.50
गाजियाबाद ₹939.50 ₹3113.50
पटना ₹1031.50 ₹3400.50

1 अगस्त को क्यों बढ़ सकते हैं LPG के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी ने घरेलू बाजार की चिंता बढ़ा दी है. इराक में अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 7.4 प्रतिशत उछलकर 90.31 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई. कच्चे तेल और वैश्विक गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी से भारत की तेल विपणन कंपनियों की आयात लागत बढ़ गई है. यही वजह है कि 1 अगस्त को होने वाली मासिक समीक्षा में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अंतिम फैसला तेल विपणन कंपनियां समीक्षा के बाद ही लेंगी.

अमेरिका से LPG आयात बढ़ाने की तैयारी में IOC

देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) अमेरिका से LPG आयात बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. कंपनी एक बहुत बड़े गैस कैरियर (VLGCs) में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की योजना पर काम कर रही है. टेंडर दस्तावेज के अनुसार, इसका उद्देश्य अमेरिका सहित दूर-दराज के देशों से LPG आयात को अधिक प्रभावी और किफायती बनाना है.

अभी तक IOC विदेशों से LPG मंगाने के लिए टाइम चार्टर्ड यानी किराए के जहाजों का इस्तेमाल करती रही है, जिनका किराया अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों के अनुसार बदलता रहता है. अब VLGCs में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद IOC इन जहाजों की आंशिक मालिक बनने वाली देश की पहली भारतीय रिफाइनरी कंपनी होगी. इससे अमेरिका जैसे दूरस्थ देशों से LPG आयात करने की लॉजिस्टिक्स लागत कम होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी के हाल


Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version