कोलंबिया प्लेन क्रैश में अब तक 100 सैनिकों की मौत, तेजी से बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा!

Colombia Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में हुए भयानक एयरफोर्स विमान हादसे के बाद मरने वाले सैनिकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. अब जांच और राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें 110 सैनिकों की मौत की आशंका है. यह हादसा अमेज़न क्षेत्र में पेरू सीमा के पास हुआ, जिससे पहुंच और संचार बड़ी चुनौती बन गया है.

राहत टीमों ने बरामद किए कई शव

यह हादसा कोलंबिया के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया है. सैनिकों के परिवार अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं. विमान में 125 लोग सवार थे. शुरुआती जांच में इंजन फेल, ओवरलोड या पायलट एरर जैसी वजहें सामने आ रही हैं. राहत टीमों ने कई शव बरामद किए हैं, लेकिन आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं हुई. कुछ घायल सैनिकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया.

घने जंगल और दलदली जमीन के कारण ऑपरेशन धीमा

अब तक कई लोगों को जिंदा निकाला गया, लेकिन कई अभी भी लापता हैं. घने जंगल और दलदली जमीन के कारण ऑपरेशन धीमा पड़ रहा है. जांच टीम का सबसे बड़ा फोकस अब विमान के ब्लैक बॉक्स (Flight Data Recorder और Cockpit Voice Recorder) को ढूंढने पर है. इससे विमान की आखिरी मिनटों की गतिविधि पता चलेगी. पायलट और कंट्रोल टॉवर के बीच बातचीत का रिकॉर्ड मिलेगा और तकनीकी खराबी की सटीक वजह सामने आएगी.

टेकऑफ के तुरंत बाद पावर लॉस

अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा. अब तक शॉकिंग एंगल सामने आए हैं. टेकऑफ के तुरंत बाद पावर लॉस हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही अचानक ऊंचाई खोनी शुरू कर दी. इससे इंजन फेल या पावर लॉस का शक मजबूत हुआ है. कुछ चश्मदीदों ने बताया कि विमान से धुआं निकल रहा था यानि गिरने से पहले आग की लपटें दिखीं.

कहीं ओवरलोड या गलत लोडिंग तो नहीं

इंजन ब्लास्ट या फ्यूल लीक भारी लोड और संतुलन की जांच चल रही है. विमान में बड़ी संख्या में सैनिक और सामान था. जांच एजेंसियां देख रही हैं कि कहीं ओवरलोड या गलत लोडिंग तो नहीं हुई थी. अमेज़न क्षेत्र में अचानक तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और तेज हवाएं टेकऑफ के दौरान खतरा बढ़ा सकते है. कोलंबिया सरकार ने सैन्य और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाई हैं जो एयरफोर्स, एविएशन एक्सपर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें. LPG Cylinder Rule Change: गैस बुकिंग के नियम बदले, अब समय पर मिलेगा सिलिंडर; जानें नया सिस्टम

Latest News

भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, घरेलू मांग के कारण GDP वृद्धि दर करीब 7.8%: NSE

NSE की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ रही है. घरेलू मांग ने बाजार को सहारा दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version