कोलंबिया यूनिवर्सिटी में क्यों हो रहा हंगामा? पुलिस ने क्यों किया इतने छात्रों को गिरफ्तार; जानिए मामला

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Columbia University Protest Row: हमास और इजराइल के बीच लगातार युद्ध जारी है. इस युद्ध के कारण अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में छात्र फिलिस्तीन के समर्थन में सामने आ रहे हैं. फिलिस्तान के समर्थन में और इजरायल के खिलाफ पिछले करीब 15 दिनों से कोलंबिया विश्वविद्यालय में हंगामा देखने को मिला है. ये हंगामा पिछले दिनों काफी बढ़ गया. इस वजह से विश्वविद्यालय में कई छात्रों से धक्कामुक्की और मारपीट की सूचनाएं भी सामने आई हैं. वहीं, बीते मंगलवार को कोलंबिया विश्वविद्यालय में काफी हंगामा देखने को मिला है.

फिलिस्तीन के समर्थन में कोलंबिया विश्वविद्याल के साथ अमेरिका के अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र सड़कों पर आ गए हैं. छात्र इजराइल के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. इस समय वहां पर हालात बद से बदतर हो गये हैं. इस प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. हंगामा करते हुए मंगलवार की रात को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के हैमिल्टन हॉल में कुछ छात्र जमा हो गए. छात्रों की संख्या 40 से 60 के आसपास बताई जा रही है. इस दौरान पुलिस खिड़की तोड़कर बिल्डिंग में घुसी और करीब 50 छात्रों को पकड़ लिया गया.

विदेशी मीडिया की मानें तो प्रदर्शनकारी केवल रात ही नहीं बल्कि इससे पहले दिन में भी इस बिल्डिंग में इक्ट्ठा हुए थे. जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी.

विदेशी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कर्मियों ने बताया कि परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवस्था बहाल करने का कोई दूसरा विकल्प नहीं था जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी. इसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की.

विश्वविद्यालय में रहेगी पुलिस

जानकारी दें कि मंगलवार की घटना के बाद अब पुलिस 17 मई तक परिसर में मुस्तैद रहेगी. ये फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि इस दिन विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समाप्त हो रही हैं. विगत माह में कोलंबिया में प्रदर्शनों की शुरुआत हुई थी. ये प्रदर्शन अब कैलिफोर्निया से लेकर मैसाचुसेट्स तक फैल गया है. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए प्रशासन एड़ी से चोटी का जोर लगा रहा है.

पुलिस ने की है बड़ी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिलिस्तान के समर्थकों ने परिसर के प्रशासनिक भवन में कब्जा कर लिया था. यहां से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस अधिकारी कोलंबिया विश्वविद्यालय में घुसे और वहां पर बने सभी तंबूओं को उखाड़ फेंका. जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने 12 घंटे से ज्यादा समय तक हैमिल्टन हॉल पर कब्जा किया हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने दो सप्ताह पहले ही इस परिसर के मैदान में तंबू लगाकर प्रदर्शन शुरू किया था.

यह भी पढ़ें: Uk News: बिट्रेन सरकार अप्रवासियों को क्यों भेज रही रवांडा, जानिए क्या है कानून?

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This