Goldy Brar: गोल्डी बराड़ के अमेरिका में मारे जाने की खबर, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर आ रही है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ अमेरिका में मारे जाने की खबर प्रकाश में आ रही है. सूत्रों की माने तो उसे अमेरिका में गोली मारी गई है. उसकी हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है.

बराड़ के पिता थे पंजाब पुलिस में
जानकारी के अनुसार, गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है. उसका जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था. मालूम हो कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं.

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है. हालांकि, इससे पहले भी वह कई वारदातों को अंजाम दे चुका था. चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा. चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी था. गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा.

इस बीच गोल्डी बराड़ स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने जा चुका था. मगर गुरलाल की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में कूद पड़ा. कनाडा से ही गोल्डी ने हत्याओं की साजिश रचनी शुरू की और अपने गुर्गों से कई वारदातों को अंजाम दिलवाया. इन्हीं में एक वारदात थी गुरलाल सिंह की हत्या. 18 फरवरी 2021 को पंजाब के फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोल्डी बराड़ ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने की खातिर ही यूथ कांग्रेस नेता की हत्या करवाई थी.

2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या
29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी. गोल्डी ने हत्या की वजह भी बताई थी. गोल्डी के अनुसार, मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों को मूसेवाला के मैनेजर ने आश्रय दिया था. बाद में मूसेवाला ने अपने मैनेजर की मदद की. इसी रंजिश में लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की. पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी गोल्डी बराड़ शामिल था. हत्याओं से शुरु हुआ खूनी खेल का यह सिलसिला अभी तक जारी है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This