Copenhagen Israel Embassy Blast: डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास बम धमाके, जांच में जुटी पुलिस

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Copenhagen Israel Embassy Blast: ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से मध्य ईस्ट में तनाव चरम पर है. एक तरफ जहां इजयराल ईरान को जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी में लगा है. वहीं, दूसरी तरफ डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास दो धमाके हुए हैं. डेनमार्क पुलिस ने धमाकों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इन धमाकों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

दरअसल, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास हुए दो बम धमाकों से हड़कंप मच गया है. धमाकों के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी गई है. डेनमार्क पुलिस ने कहा कि धमाकों की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

इस पूरे मामले पर डेनमार्क की पुलिस ने कहा है कि इजरायली दूतावास के पास धमाकों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक धमाकों की वजह का पता लगाने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का काम किया जा रहा है.

हैरान करने वाली बात यह है कि, डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास धमाके उस वक्त हुए हैं जब मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है. हालांकि, डेनमार्क की घटना का ईरान या हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है. डेनमार्क की पुलिस ने कहा है कि धमाकों पर अभी कुछ कहना जल्दबादी होगी. धमाको की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This