IIT Delhi-अबू धाबी परिसर का क्राउन प्रिंस ने किया उद्घाटन, कहा- यह भारत और UAE साझेदारी का प्रतीक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UAE: क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली  के अबू धाबी परिसर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्राउन प्रिंस ने स्नातक (यूजी) छात्रों के पहले बैच का स्वागत भी किया. भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 52 छात्रों का उद्घाटन बैच कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग और ऊर्जा इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल करेगा. शेख खालिद बिन मोहम्मद के द्वारा उद्घाटन के बाद प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि खूबसूरत परिदृश्य के साथ आईआईटी दिल्ली – अबू धाबी लगातार बढ़ती भारत-यूएई साझेदारी का प्रतीक है.

UAE में IIT परिसर की स्थापना फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा लॉन्च किए गए विजन डॉक्यूमेंट का हिस्सा थी, जो भारत-UAE संबंधों को नए क्षेत्रों में विस्तारित और सहयोग करने का एक रोडमैप है. UG कार्यक्रमों के लिए छात्रों का चयन प्रतिष्ठित JEE एडवांस परीक्षा और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए नई शुरू की गई संयुक्त प्रवेश प्रवेश परीक्षा (सीएईटी) के माध्यम से किया गया था. उद्घाटन यूजी समूह में भारतीय, अमीराती और कई अंतर्राष्ट्रीय छात्र शामिल हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This