घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश, रक्षा मंत्री एवं पर्यावरण मंत्री समेत आठ लोगों की मौत

Must Read

Ghana: अफ्रीकी देश घाना में रडार से लापता होने के बाद वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. दुर्घटना में देश के रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत आठ लोगों की मौत हो गई है. राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी सांझा की है. लापता होने के बाद हेलीकॉप्टर देश के दक्षिणी हिस्से में एक जंगल में गिर गया. इसमें दो मंत्रियों के साथ दो शीर्ष अधिकारी भी बैठे थे. घाना सरकार ने इस दुर्घटना को राष्ट्रीय त्रासदी बताया.

रडार से गायब हो गया था हेलीकॉप्टर

यह हादसा घाना में एक दशक से भी ज्यादा समय में हुई सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है. घाना की सेना के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने बुधवार सुबह राजधानी अकरा से उड़ान भरी थी और उत्तर- पश्चिम दिशा में अशांति क्षेत्र के ओबुआसी स्थित सोने की खदान वाले इलाके की ओर निकली. इसी बीच यह रडार से गायब हो गया.

मलबा अशांति के अंदासी इलाके में मिला

बाद में जांच तेज हुई तो इसका मलबा अशांति के अंदासी इलाके में मिला. हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है. सेना का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोआमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद के साथ सत्तारूढ़ दल नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग, शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुनुरू मोहम्मद और चालक दल के चार सदस्य मारे गए.

इसके पहले घाना के तट पर हुई थी इस तरह की घटना

इसके पहले मई 2014 में घाना के तट पर इस तरह की घटना हुई थी, जहां एक सेवा हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ था. हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी. 2012 में राजधानी अकरा में एक मालवाहक विमान रनवे से फिसलकर यात्रियों से भरी एक बस से टकरा गया था. जिसमें 10 लोग मारे गए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This