अमेरिका की कैद में है ‘जादू’? अब खुलेंगे एलियंस, UFO और Area 51 से जुड़े सभी राज, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने दिया आदेश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: क्या सच में एलियंस होते है? य‍ह सवाल दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है. इसी बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब दुनिया के सामने रखने वाले है. दरअसल, डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वो अपनी एजेंसियों को UFO और एलियंस से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की पहचान करने और उन्हें जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी नागरिक दशकों से यह मांग कर रहे थे.

ट्रंप ने रक्षामंत्री और संबंधित अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि लोगों की जबरदस्त रुचि को देखते हुए वह अमेरिका के रक्षा मंत्री और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं कि एलियन और पृथ्वी से बाहर के जीवन, अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) और UFO से जुड़े सरकारी दस्तावेजों को पहचान कर जारी किया जाए.

हालांकि इस दौरान उन्होंने यह स्‍पष्‍ट नहीं किया कि गोपनीय दस्तावेज आम लोगों के लिए जारी किए जाएंगे या नहीं. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि इन फाइलों में जटिल लेकिन बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी हर तरह की जानकारी शामिल होनी चाहिए.

ओबामा पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं, इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक वायरल पॉडकास्ट में पृथ्वी से बाहर जीवन के अस्तित्व को लेकर गोपनीय जानकारी उजागर की है. दरअसल पॉडकास्ट होस्ट ब्रायन टायलर कोहेन से बात करते हुए ओबामा ने कहा था कि एलियंस असली हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा गया है.

इस दौरान ओबामा ने यह भी कहा था कि एरिया 51 में कोई अंडरग्राउंड फैसिलिटी नहीं है. यदि कोई बहुत बड़ी साजिश हो और उसे अमेरिका के राष्ट्रपति से भी छुपा कर रखा गया हो, तो बात अलग है.

इसे भी पढें:-‘मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद’, बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में क्या बोल गए डोनाल्‍ड ट्रंप

Latest News

AI से हेल्थकेयर में बड़ा बदलाव, अरबों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में वैश्विक नेताओं ने कहा कि AI डॉक्टरों की जगह नहीं लेगा, बल्कि हेल्थकेयर और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा.

More Articles Like This