ट्रंप के जन्मदिन पर ड्रोन- स्नाइपर से हमले की साजिश, FBI ने 5 लोगो को किया गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में ही UFC इवेंट आयोजित किया था, जिसमें हजारों की भीड़ मौजूद थी. सब कुछ किसी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म जैसा लग रहा था. इसी बीच खतरनाक साजिश भी तैयार हो रही थी. यहां हमला करने की प्लानिंग थी. हालांकि FBI का दावा है कि उसने इस साजिश को नाकाम कर दिया. FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि इस योजनाबद्ध हमलों को पूरी तरह रोक दिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज किया है. बताया गया कि इन लोगों की योजना इवेंट के ऊपर विस्फोटकों से लैस ड्रोन उड़ाने की थी. इसके बाद भगदड़ मचाकर लोगों को बाहर निकलने पर मजबूर किया जाना था. इसके बाद बारी आती स्नाइपर शूटर की जो भागती हुई भीड़ में मौजूद बड़े टारगेट पर गोली चलाने वाले थे.

साजिश मे शामिल थे ये लोग 

बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 19 वर्षीय टायसन प्रॉपर भी शामिल है. उसे 10 जून को ओहायो में हिरासत में लिया गया था, जब उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वह इंटरनेट पर एक चरमपंथी समूह के संपर्क में था. इस दौरान न्याय विभाग ने कहा कि प्रॉपर ने अपने घर में कई हथियार और हजारों गोलियां जमा कर रखे थे. उसने कई संभावित टारगेट की पहचान भी की थी, जिनमें अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्य शामिल थे.

वेंस ने वामपंथियों पर निशाना साधा

वहीं, इस UFC इवेंट में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें अभी-अभी इस साजिश के बारे में पता चला है. FBI ने इस नाकाम की गई साजिश की जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर किए गए सवाल पर वेंस ने कहा कि इसकी वजह हमले की संभावित “बड़ी योजना” हो सकती है. उन्होंने इसे कॉर्डिनेटेड और योजनाबद्ध आतंकवादी साजिश बताया.

वेंस ने कहा कि ट्रंप सरकार कट्टर वामपंथी समूहों को मिलने वाली फंडिंग और उनके नेटवर्क की जांच कर रहा है. फिलहाल उन्होंने आरोपियों की मंशा के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी, लेकिन फिर भी उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी पर ट्रंप-विरोधी बयानबाजी के जरिए हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

दरअसल, अमेरिकी सरकार कई बार दावा कर चुका है कि ट्रंप के आलोचक और मीडिया देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव के लिए जिम्मेदार हैं. जबकि ट्रंप के विरोधियों का कहना है कि रिपब्लिकन राष्ट्रपति की विरोधियों, प्रवासियों और चुनाव प्रणाली के खिलाफ अक्सर की जाने वाली भड़काऊ बयानबाजी ही इसके लिए जिम्मेदार है.

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version