Trump Buffalo: पंखें की हवा, शाही चारा… ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को ढाका के चिड़ियाघर में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump buffalo Getting VIP Treatment: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से डोनाल्ड ट्रंप नाम के भैंसे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दो पंखों के बीच आराम फरमाते दिख रहा है. कुछ दिनों पहले जहां ये भैंसा बकरीद पर कुर्बानी देने वाला था वहीं अब ढाका चिड़ियाघर में इस भैंसे को VIP देखरेख मिल रही है.

बता दें कि इस भैंसे का नाम ‘डोनल्ड ट्रंप’ है. बकरीद से ठीक पहले बांग्लादेश सरकार के हस्तक्षेप से इस भैंसे की कुर्बानी रोक दी गई, जिसके बाद पुलिस ने भैंसे को अपने कब्जे में  लिया और अब इसे ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया गया है. जहां इसकी खास देखभाल की जा रही है.

भैंसे के मालिक ने क्या कहा?

इस भैंसे का वजन करीब 700 किलोग्राम है और उसके सिर के सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेयरस्टाइल से काफी मिलते-जुलते हैं. यही वजह है कि इसे ‘ट्रंप भैंसा’ का नाम दिया गया था. भैंसे के मालिक ने बताया कि पुलिस उनके घर पहुंची और सरकार के आदेश पर भैंसे को संरक्षण में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि, ‘हम किसी टकराव में नहीं पड़ना चाहते थे, इसलिए भैंसा सौंप दिया. सरकार मुआवजे या दूसरे मवेशी देने का आश्वासन दे रही है.’

चिड़ियाघर में मिल रही VIP देखभाल

इस दौरान किरानीगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी रुहुल कुद्दूस ने बताया कि पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की राय है कि भैंसा अभी युवा है. इसे कई सालों तक अच्छे से पाला जा सकता है. चिड़ियाघर के क्यूरेटर अतीकुर रहमान ने कहा कि भैंसे के लिए अलग शेड और समर्पित देखभालकर्ता की व्यवस्था कर दी गई है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस भैंसे की तस्वीरें सामने आने के बाद, भैंसे की वीडियो और फोटो को करोड़ों लोगों ने लाइक और शेयर किया, जिससे रातों रात ये भैंसा काफी फेमस हो गया. बताया जा रहा है कि अल्बिनो भैंसे दुर्लभ होते हैं, इसलिए सरकारी स्तर पर इसे बचाने का फैसला लिया गया. फिलहाल जानवरों प्रेमियों के लिए खुशी की खबर ये है कि ‘ट्रंप भैंसा’ अब बिल्कुल सुरक्षित है और वो अब राजसी सुविधाओं का मजा ले रहा है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version