अवैध घुसपैठियों पर एक्शनः अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़े 100 से अधिक बांग्लादेशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Crime: घुसपैठियों को लेकर अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आई है. यहां घुसपैठियों पर क्राइम ब्रांच का डंडा चला है. क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पूछताछ में 131 अवैध बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य 160 संदिग्ध हैं, जिनसे पूछताछ जारी है.

290 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

क्राइम ब्रांच की ओर से यह जानकारी दी गई है. बताया गया है कि देर रात चलाए गए एक बड़े अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया. इनमें से 131 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में हुई है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से सघन पूछताछ की जा रही है.

पकड़े गए लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस द्वारा पूरे शहर में लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है और सभी संदिग्धों की पहचान और नागरिकता संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है. अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version