पैरों में सूजन, हाथ पर चोट के निशान… डोनाल्ड ट्रंप को हुई क्रोनिक वीनस इंसफिशिएंसी, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में सूजन और खराब स्‍वास्‍थ्‍य ने व्हाइट हाउस की चिंता बढ़ा दी है. वहीं, जांच के दौरान पता चला है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति को क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी हुई है. इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने 17 जुलाई को दी. हालांकि उम्रदराज लोगों में ये बीमारी सामान्य है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लेविट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति चाहते थे कि मैं उनके चिकित्सक का एक नोट साझा करूं. ऐसे में कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप की सेहत अभी ठीक है. मीडिया में कई लोग राष्ट्रपति के हाथ में चोट और पैरों में सूजन के बारे में अटकलें लगा रहे हैं.

एस्पिरिन थेरेपी का एक सौम्य दुष्प्रभाव है निशान

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्‍ट्रपति के पैरों के नि‍चले हिस्से में हल्की सूजन देखी गई थी. वहीं, कुछ समय पहले सामने आए एक वीडियों में उन्‍हें पैर घसीटते हुए भी दिखाई दिए थें. वहीं, हाथ पर दिखाई देने वाले चोट के निशान को लेकर लीविट ने स्पष्ट किया कि यह एस्पिरिन थेरेपी का एक सौम्य दुष्प्रभाव है, जिसका इस्तेमाल अक्सर हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए किया जाता है.

व्हाइट हाउस के प्रवक्‍ता ने ज़ोर देकर कहा कि राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम उनके मज़बूत स्वास्थ्य को दर्शाता है. फिलहाल उनके सभी रिपोर्ट सामान्य हैं. डीप पेन थ्रोम्बोसिस या धमनी रोग का कोई प्रमाण नहीं है.

क्‍या है क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी?

बता दें कि क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पैरों की नसों में रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे पैरों में सूजन, दर्द और त्वचा में परिवर्तन हो सकते हैं. ऐसी स्थिति तब उत्‍पन्‍न होती है, जब नसों के वाल्व ठीक से काम नहीं करते हैं, जिससे रक्त हृदय की ओर वापस जाने के बजाय पैरों में जमा हो जाता है. ऐसे में लीविट सभी को आश्‍वस्‍त किया कि  राष्ट्रपति का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और उन्हें कोई प्रणालीगत बीमारी नहीं पाई गई है.

इसे भी पढें:-ट्रंप ने कई उद्योगों को बाइडेन के नियमों से किया मुक्‍त, कोयला, लौह अयस्क व रासायनिक निर्माताओं को दी बड़ी छूट

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version