‘मदद नहीं किया तो NATO का भविष्य…’, होर्मुज स्ट्रेट पर समर्थन को लेकर ट्रंप ने सहयोगियों को दी चेतावनी

Donald Trump Warns NATO : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक तरह से ट्रंप ने चेतावनी देते हुए संकेत दिया कि अगर सदस्य देश होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने में मदद नहीं करते हैं, तो इस गठबंधन का भविष्य बहुत बुरा हो सकता है. बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग के संबंध में यूरोपीय सहयोगियों को सीधा संदेश दिया. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि जो देश इस जलमार्ग से लाभ लेंगे उन्हें इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी साझा करना चाहिए.

नकारात्‍मक प्रतिक्रिया के लिए बहुत बुरा होगा

इस मामले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने अखबार से कहा कि “यह बिल्कुल उचित है कि जो लोग इस स्ट्रेट से फायदा पाते हैं वो यह सुनिश्चित करने में मदद करें कि वहां कुछ भी बुरा ना हो.” इसके साथ ही उन्‍होंने चेतावनी दी और कहा कि “अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है, या अगर प्रतिक्रिया नकारात्मक होती है, तो मुझे लगता है कि यह NATO के भविष्य के लिए बहुत बुरा होगा.”

यूक्रेन को दी हुई सहायता का किया जिक्र

इतना ही नही बल्कि ट्रंप रूस के साथ संघर्ष के दौरान यूक्रेन को अमेरिका की ओर से दी गई पिछली सहायता का उदाहरण देते हुए तुलना की और ये भी कहा कि “हमें यूक्रेन के मामले में उनकी मदद करने की कोई जरूरत नहीं थी. उनका कहना है कि अब हम देखेंगे कि क्या वो हमारी मदद करते हैं, क्योंकि उन्‍होंने हमेशा से कहा है कि हम उनके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे, लेकिन वो हमारे लिए मौजूद नहीं रहेंगे.”

किस तरह की मदद चाहते हैं ट्रंप, दिया संकेत

इस दौरान मदद को लेकर मीडिया ने जब ट्रंप से पूछा तो उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें जो कुछ भी जरूरी हो उसकी उम्मीद है, जिसमें इस क्षेत्र में माइनस्वीपर (बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज) तैनात करना भी शामिल है.

ईरानी खतरों को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं सहयोगी

इसके साथ ही एयरफोर्स वन में ट्रंप का कहना है कि “हम हमेशा NATO के लिए मौजूद रहते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा देश एक बहुत ही छोटे से प्रयास में हमारी मदद नहीं करता है, जोकि केवल इस स्ट्रेट को खुला रखना है.” ऐसे में उन्‍होंने यह भी कहा कि सहयोगी ईरानी तट से उत्पन्न होने वाले खतरों को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं. क्‍योंकि उनका इशारा खाड़ी क्षेत्र में नौसैनिक बारूदी सुरंगों और ड्रोन का इस्तेमाल करने वाली ईरानी इकाइयों की ओर था.

इसे भी पढ़ें :- ‘दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है रास्ता…’, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version