डोनाल्ड ट्रंप को है कोई स्वास्थ्य समस्या? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, यूजर्स ने उठाए सवाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्‍ट्रंपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियों में वो गोल्फ कार्ट से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस वीडियों के वायरल होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तमाम सवाल उठाएं जा रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों ने ट्रंप को किसी बीमारी की शिकार बताया तो कुछ लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है.

बता दें कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यह वीडियो कुछ दिनों पहले उनके चोटिल हाथों की तस्वीर सामने आने के बाद आया है, जिसके बाद आजोबीं-गरीब अटकलें लगाई जा रही है.

ट्रंप का वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित मार-ए-लागो गोल्फ कोर्स का है, जिसमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप गोल्फ कार्ट से उतरने में काफी समय लेते हुए दिखाई दे रहें है. इतना ही नहीं, इस दौरान वो एक पैर को थोड़ा घसीटते हुए भी दिखाई दे रहें है. ऐसे में यूजर्स द्वारा कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे है. कुछ लोगों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो वहीं, कुछ लोगों को ट्रंप का मूवमेंट डगमगाता हुआ लगा तो कुछ का दावा है कि वह लकड़ी के टुकड़े की तरह अपने पैर को हिला रहे हैं.

यूजर्स ने किया ये दावा

इसी बीच कुछ यूजर्स ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी चिंता जाहिर की. ऐसे में एक यूजर ने कहा कि उनकी उम्र 78 वर्ष की है और ये बीमारी उनकी उम्र से भी जुड़ी हो सकती है. हालांकि इससे पहले उनके हाथ में लगी चोट को लेकर भी सवाल उठे थे, ये अटकलें तब लगाई गई थी, जब फ्रांसीस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान उनके हाथ पर चोट का निशान देखा गया था.

जनता से जुड़ें है ट्रंप

वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने एक बयान में कहा था कि ट्रंप जनता से जुड़े हैं. इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में अधिक अमेरिकियों से मिलते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं. उनकी प्रतिबद्धता अटूट है औऱ वह हर एक दिन यह साबित करते हैं.

इसे भी पढें:-पीएम मोदी आज Post-Budget वेबिनार में होंगे शामिल, औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर होगी चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This