‘मैक्रों की जल्द छुट्टी होगी, हमें किसी की जरूरत नहीं’, होर्मुज मिशन पर फ्रांस के इंकार पर भड़के ट्रंप

US Iran Israel War: होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी मिशन का हिस्सा बनने से इनकार करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर तीखा हमला बोला है. ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह (मैक्रों) बहुत जल्द पद से बाहर हो जाएंगे… देखते हैं क्या होता है. यह बयान सीधे तौर पर फ्रांस के रुख से नाराजगी दर्शाता है. मैक्रों ने साफ कहा कि फ्रांस इस युद्ध में शामिल नहीं है.

पहले ईरान के साथ तनाव कम करना जरूरी

होर्मुज मिशन को युद्ध से अलग रखा जाना चाहिए, पहले ईरान के साथ बातचीत और तनाव कम करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब हालात शांत होंगे, तब फ्रांस जहाजों की सुरक्षा में सहयोग कर सकता है. ट्रंप ने NATO पर भी नाराजगी जताई. ट्रंप ने कहा कि हम उनकी मदद करते हैं, लेकिन वे हमारी मदद नहीं कर रहे… यह बड़ी गलती है. ब्रिटेन, जर्मनी और अन्य देशों ने भी इस मिशन से दूरी बना ली है.

हमें किसी की जरूरत नहीं…

ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, ग्रीस जैसे देशों ने भी इनकार किया. नाटो ने कहा   कि यह यूरोप का युद्ध नहीं, इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि हमें किसी की जरूरत नहीं… हमारी सेना दुनिया की सबसे मजबूत है. ईरान द्वारा Strait of Hormuz बंद किए जाने के बाद अमेरिका इसे खोलने के लिए प्रयास कर रहा है. व्हाइट हाउस के अनुसार तेल टैंकर धीरे-धीरे फिर से गुजरने लगे हैं, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है.

वैश्विक गठबंधनों की परीक्षा

ट्रंप और मैक्रों के बीच यह टकराव दिखाता है कि ईरान युद्ध अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रहा. यह वैश्विक गठबंधनों की परीक्षा बन चुका है, जहां अमेरिका खुद को काफी हद तक अलग-थलग महसूस कर रहा है. मिडिल ईस्ट में जारी ईरान युद्ध अब केवल सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि वैश्विक कूटनीतिक टकराव का रूप ले चुका है. अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है.

इसे भी पढ़ें. Middle East War: कौन है मिडिल ईस्ट का साइलेंट जोन? जहां जंग बेअसर, भारतीयों की सबसे ज्यादा मौजूदगी

Latest News

Commodity Investment News: फरवरी में कमोडिटी फंड में भारी गिरावट, फिर भी 80% से ज्यादा रिटर्न

फरवरी में कमोडिटी फंड में निवेश में भारी गिरावट आई, जबकि रिटर्न 80% से ज्यादा बना रहा. सोना-चांदी में गिरावट का असर दिखा.

More Articles Like This

Exit mobile version