UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, जून से बढ़ेगा बिजली बिल, 100 रुपये पर देने होंगे 10 रुपये अतिरिक्त

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Electricity Bill Hike: महंगाई की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बाद अब बिजली भी महंगी हो गई है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फ्यूल सरचार्ज में 10% की बढ़ोतरी का फैसला किया है, जिसका सीधा असर लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. जून महीने में आने वाले बिजली बिल में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि चुकानी होगी.

100 रुपये के बिल पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे

UPPCL द्वारा बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी माना जा रहा है. नए फैसले के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता का बिजली बिल 100 रुपये है तो उसे 10 रुपये अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज के रूप में देने होंगे. मार्च महीने के बकाया फ्यूल सरचार्ज की वसूली जून के बिल में की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं का बिल पहले की तुलना में अधिक आएगा.

जून के बिजली बिल में दिखेगा असर

बिजली विभाग के अनुसार, जून में जारी होने वाले बिलों में यह अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा. माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में भी फ्यूल सरचार्ज में और बढ़ोतरी की जा सकती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली खर्च के लिए पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है.

फ्यूल सरचार्ज बढ़ने से महंगी हुई बिजली

बिजली की दरों में यह बढ़ोतरी फ्यूल सरचार्ज बढ़ने के कारण हुई है. बिजली उत्पादन और खरीद पर आने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए यह शुल्क लगाया जाता है. अब नियमित बिजली बिल के साथ उपभोक्ताओं को 10% अतिरिक्त सरचार्ज भी देना होगा.

लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

सरकार और बिजली विभाग के इस फैसले का असर प्रदेश के लाखों घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. बढ़ते बिजली बिल से आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है.

क्यों बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज?

बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद की लागत लगातार बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी तनाव के कारण ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव बढ़ा है. इसी अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की गई है. विभाग का दावा है कि यह कदम बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी है.

उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

पहले से ही बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे लोगों के लिए बिजली बिल में यह बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है. खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक की कीमतों में इजाफे के बीच अब बिजली महंगी होने से आम आदमी की जेब पर और दबाव बढ़ने की आशंका है.

यह भी पढ़े: दिल्ली में सब जगह एक जैसी नहीं पड़ रही गर्मी, हर इलाके का तापमान अलग, जानिए क्यों?

Latest News

मणिपुर से दो प्रतिबंधित संगठनों के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद

Manipur Militants Arrested: मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटे सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली...

More Articles Like This

Exit mobile version