बहुत चतुर व्यक्ति… सीरिया तख्तापलट के लिए ट्रंप ने इस शख्स को ठहराया जिम्मेदार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump on Syria Coup: सीरिया में हुए तख्तापलट से बशर अल-असद के साथ ही ईरान और रूस को बड़ा झटका लगा है. मध्‍य पूर्व में अचानक हुए इस बदलाव के पीछे एक मुस्लिम मुल्क का ही हाथ बताया जा रहा था. वहीं अब डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में तख्तापलट के लिए तुर्किए के राष्‍ट्रपति एर्दोआन को जिम्मेदार ठहराया है.

एर्दोआन बहुत चतुर व्‍यक्ति

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि एर्दोआन बहुत चतुर व्यक्ति हैं और उनके पास बड़ी सैन्य शक्ति है. कुछ दिनों पहले ईरान के सर्वोच्‍च सुप्रीम लीडर खामेनेई ने भी कुछ ऐसा ही कहा था. खामेनेई ने बिना नाम लिए कहा था कि सीरिया के एक पड़ोसी मुल्क ने तख्तापलट में अमेरिका और इजरायल का साथ दिया है.

ट्रंप ने की तुर्किए और एर्दोआन की तारीफ

फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्‍ड ट्रंप ने तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन की खुब प्रशंसा की. बीते दिनों सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के पतन का जिक्र करते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि तुर्किए बहुत होशियार है… तुर्किए ने बिना किसी की जान गंवाए अनफ्रेंडली तरीके से सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया.

सालों से ऐसा करना चाहता था तुर्किए

उन्‍होंने आगे कहा कि तुर्किए हजारों सालों से ऐसा करना चाहता था और उन्‍होंने यह कर दिखाया. जिन लोगों ने दमिश्‍क में नियंत्रण स्‍थापित किया है वो तुर्किए के अधीन हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप ने एर्दोआन को चतुर और सख्त बताते हुए कहा है कि मुझे लगता है कि सीरिया का नियंत्रण अब तुर्किए के पास होगा.

ये भी पढ़ें :- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वाहन पर किया विस्फोट, तीन जवानों की मौत

 

 

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version