‘सरासर झूठ बोल रहे ट्रंप, डबल गेम खेल रहा US’, भारतीय जहाजों पर हमले के आरोपों पर ईरान का सख्त जवाब

Must Read

Tehran: ईरान ने भारतीय जहाजों पर हुए हमलों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है. कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरासर झूठ बोल रहे हैं. क्योंकि अमेरिका भारत से डबल गेम खेल रहा है. भारतीय जहाजों पर हुए हमलों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच यह नया कूटनीतिक टकराव खुलकर सामने आया है. बता दें कि ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करवाना पूरी तरह अस्वीकार्य है. इसके बाद ईरान ने भी अपना जवाब दिया है.

गोपनीय जानकारियां मीडिया में लीक

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान ने शांति वार्ता से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मीडिया में लीक की हैं. हालांकि, भारत में स्थित Embassy of Iran in New Delhi ने ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह बेबुनियाद है.

एक सप्ताह के भीतर तीन भारतीय जहाजों पर हमले

ईरानी दूतावास ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आरोप दुनिया का ध्यान उस तथ्य से हटाने की कोशिश है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर तीन भारतीय जहाजों पर अमेरिकी हमले हुए हैं, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई. दूतावास ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया. यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.

अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी तलब

नई दिल्ली ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब कर अपनी चिंता और विरोध दर्ज कराया है. भारत सरकार ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा है कि वाणिज्यिक जहाजों और निर्दोष नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. भारत ने इस मामले को अमेरिका के समक्ष मजबूती से उठाया है और घटना की पूरी जवाबदेही तय करने की मांग की है. इस घटनाक्रम ने पहले से तनावपूर्ण पश्चिम एशियाई हालात को और जटिल बना दिया है. भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा अब भारत की प्रमुख चिंता बन गई है.

इसे भी पढ़ें. ‘युवा भारतीय हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे’, PM Modi ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This