‘जरा समझो…हम जंग में हैं, ईरान के हमलों से नहीं रुकेगी बातचीत!’ अमेरिकी जेट गिराने पर ट्रंप का पहला बयान

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिकी विमान गिराए जाने की घटना से ईरान के साथ चल रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ट्रंप का यह बयान तब आया है, जब ईरान ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी A-10 विमान को मार गिराया है. ट्रंप ने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं. यह जंग है और हम जंग में हैं. अमेरिकी लड़ाकू विमान के गिरने की खबर ने हालात को और गंभीर बना दिया है.

ट्रंप की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया

यह इस घटना पर ट्रंप की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी मीडिया के अनुसार गिराया गया विमान F-15E Strike Eagle था, जिसमें दो लोग सवार थे. अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक पायलट को सुरक्षित निकाल लिया है, जो फिलहाल इलाज ले रहा है. लेकिन दूसरे पायलट की तलाश अभी भी जारी है और उसकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता

द इंडिपेंडेंट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से पूछा कि यदि ईरान लापता पायलट को नुकसान पहुंचाता है तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा नहीं होगा. ट्रंप ने इस घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई बड़ा बयान नहीं दिया, हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्हें ब्रिफिंग दी गई है.

इस घटना का नहीं किया जिक्र

उन्होंने ट्रूथ सोशल पर युद्ध से जुड़े अन्य मुद्दों पर पोस्ट करते रहे, लेकिन इस घटना का जिक्र नहीं किया. एक पोस्ट में उन्होंने ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जे की बात दोहराई. इस घटना के साथ-साथ कूटनीतिक मोर्चे पर भी हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान ने बातचीत में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है, जिससे युद्धविराम की कोशिशों को झटका लगा है. कुल मिलाकर मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं.

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के किए दर्शन, यूपी में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This