Donald Trump on Syria: “ये हमारी लड़ाई नहीं…” सीरिया सिविल वॉर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump on Syria: सीरिया गृह युद्ध को लेकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख साफ कर दिया है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को सीरिया में सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद सत्ता में बने रहने के लिए अमेरिकी समर्थन के लायक नहीं हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि चूंकि रूस बशर अल-असद का सहयोगी है, यूक्रेन के साथ जंग में उलझा हुआ है, इसलिए ‘ऐसा लगता है कि वह सीरिया में जो हो रहा है उसे रोकने में असमर्थ है.

‘अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं‘

ट्रंप ने सीरिया में 13 साल से चल रहे गृह युद्ध से निपटने में अमेरिका के समग्र रवैये की भी निंदा की. उन्होंने शनिवार को पोस्ट में लिखा, “सीरिया में अव्यवस्था का माहौल है, लेकिन वह हमारा मित्र नहीं है और अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. यह हमारी लड़ाई नहीं है। इसमें शामिल ना हों.”

सीरिया में बड़े शहरों पर विद्रोहियों ने किया कब्जा

जानकारी दें कि विद्रोहियों ने सीरिया के चार बड़े शहरों पर अपना कब्जा कर लिया है. इन शहरों में अलेप्पो, होम्स और दारा शहर शामिल हैं. विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क को भी घेर लिया है. सीरिया पर राष्ट्रपति बशर अल असद के परिवार का शासन लगभग 50 साल रहा. अब 50 साल बाद सीरिया से इस परिवार का शासन समाप्‍त हो गया है.

क्या बोले पीएम जलाली

वहीं, सीरिया के पीएम मोहम्मद गाजी जलाली ने एक वीडियो बयान जारी किया है, जिसमें उन्‍होंने शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने को तैयार हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने राष्‍ट्र से प्रेम है. उन्होंने कहा कि वह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे, साथ ही उन्होंने सीरिया के लोगों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका के खिलाफ चीन का बड़ा कदम, इन प्रमुख धातुओं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This