रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त कराना चाहते हैं ट्रंप! बोले- उनके नेतृत्व में US ने ऐतिहासिक बदलाव भी देखा

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस यूक्रेन संघर्ष को समाप्त कराने की दिशा में काम कर रहे हैं. वहीं माना जा रहा है कि ट्रंप के इस ताजा बयान से दक्षिण एशिया की कूटनीतिक बहस फिर तेज हो सकती है. व्हाइट हाउस में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने ऐतिहासिक बदलाव देखा है.

राष्ट्रपति जो अमेरिका फर्स्ट रखता है

उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि फैक्ट्रियां, नौकरियां और ट्रिलियन डॉलर का निवेश अमेरिका में आ रहा है, क्योंकि अब हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति है जो अमेरिका फर्स्ट रखता है. उन्होंने दवा की कीमतें घटाने, हाउसिंग नीति में सुधार और सीमा सुरक्षा को लेकर भी अपनी उपलब्धियां गिनाईं.

एक कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत बड़ी वॉल स्ट्रीट निवेश फर्मों को हजारों सिंगल-फैमिली घर खरीदने से रोका जाएगा. उन्होंने कहा कि घर लोगों के लिए हैं, कॉरपोरेशनों के लिए नहीं. राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स ने होमलैंड सिक्योरिटी के फंड में कटौती की है.

होमलैंड सिक्योरिटी के लिए फंड बहाल

उन्होंने मांग की कि सीमा सुरक्षा और होमलैंड सिक्योरिटी के लिए तुरंत पूरा फंड बहाल किया जाए. उन्होंने ड्रग कार्टेल्स को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया और पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभुत्व बहाल करने का संकल्प दोहराया. ट्रंप का यह भाषण ऐसे समय आया है जब अमेरिका में चुनावी माहौल और वैश्विक तनाव दोनों चरम पर हैं.

शांति स्थापित करने वाला नेता

उन्होंने खुद को शांति स्थापित करने वाला नेता बताया, लेकिन उनके दावों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस जारी है. वहीं ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में आठ युद्ध समाप्त कराए. उन्होंने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि कंबोडिया-थाईलैंड, पाकिस्तान-भारत यह परमाणु युद्ध बन सकता था.

ऑपरेशन सिंदूर में PAK PM की हो जाती मौत

3.5 करोड़ लोगों ने कहा कि अगर मेरा हस्तक्षेप नहीं होता तो ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो जाती. हालांकि भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है.

इसे भी पढ़ें. भारत और इजराइल के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी हमारी यह यात्रा-PM नरेन्द्र मोदी

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version