टैरिफ की जगह अब नया ‘बम’ फोड़ेंगे ट्रंप, किया बड़ा खुलासा, जानें क्या है ये

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अपनी आर्थिक नीतियों का जोरदार बचाव किया. ऐसे में उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि कई देशों से मिलने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) समय के साथ आधुनिक इनकम टैक्स सिस्टम की जगह ले लेंगे, जिसकी वजह से अमेरिकी नागरिकों पर बड़ा वित्तीय बोझ कम होगा.

ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे बड़ी सफलता

ट्रंप का कहना है कि ‘समय के साथ, मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में विदेशों से आने वाले टैरिफ, एडवांस्ड इनकम टैक्स सिस्टम को काफी हद तक रिप्लेस कर देंगे. इससे उन लोगों के सिर से बड़ा बोझ उतर जाएगा, जिनसे मैं बहुत प्यार करता हूं.’ इसके साथ ही ट्रंप ने टैरिफ को अपनी सबसे बड़ी सफलता बताया और ये भी कहा कि इनसे सैकड़ों अरब डॉलर आए हैं, जिनसे अमेरिका ने बेहतरीन डील कीं.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में शानदार डील

इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भ कहा कि ‘मैंने इन टैरिफ का इस्तेमाल किया, सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, उनका कहना है कि देश के लिए आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में शानदार डील कीं. सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था. काफी लंबे समय से जो देश दशकों से हमें लूट रहे थे, अब वे हमें सैकड़ों अरब डॉलर दे रहे हैं. महंगाई खत्म हो गई, जबरदस्त ग्रोथ हुई.’

सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेहद दुखद: ट्रंप

उनका यह संबोधन ऐसे समय आया जब सिर्फ चार दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के फैसले में ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया था. ऐसे में कोर्ट ने कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है.

राष्ट्रपति के पास नए डील बनाने की कानूनी ताकत

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कोर्ट के फैसले पर ट्रंप ने नाराजगी जताई और इसे ‘बहुत दुखद’ बताया. उन्होंने कहा कि ‘चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट का एक दुखद फैसला आया. लेकिन उनके लिए खुशी की बात यह है कि लगभग सभी देश और कंपनियां पहले वाली डील बनाए रखना चाहती हैं, क्योंकि वे जानती हैं कि राष्ट्रपति के पास नए डील बनाने की कानूनी ताकत है जो उनके लिए और भी खराब हो सकती है.’

टैरिफ से युद्ध खत्म करने में भी मदद- ट्रंप

इस मामले को लेकर ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वे ‘फुली अप्रूव्ड और टेस्टेड अल्टरनेटिव लीगल स्टैच्यूट्स’ के तहत टैरिफ जारी रखेंगे. उनका दावा है कि टैरिफ से युद्ध खत्म करने में भी मदद मिली और शांति बनी रही.

ट्रंप की इकोनॉमिक एजेंडे के लिए झटका

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने माना कि टैक्स लगाने का अधिकार कांग्रेस के पास है, न कि राष्ट्रपति के पास इमरजेंसी पावर से. बता दें कि यह फैसला ट्रंप की इकोनॉमिक एजेंडे के लिए बड़ा झटका था, जिसमें ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ और ड्रग ट्रैफिकिंग/ट्रेड डेफिसिट पर आधारित ड्यूटी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :- पाक पीएम समेत 3.5 करोड़ लोग…, भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप के चौंकाने वाले दावे का सच

Latest News

RBI New Rules: विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने आसान किए विदेशी पेमेंट के नियम

RBI New Rules: अगर आप विदेश में बैठे क्लाइंट्स के लिए काम करते हैं या आपकी कंपनी विदेश से...

More Articles Like This

Exit mobile version