ईरान से तनाव के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लिखा ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाम बदलकर शेयर किया नक्शा

Must Read

Washington: ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक नक्शा शेयर किया है जिसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का नाम बदलकर ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ लिख दिया गया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक फोटो डाली, जिसमें ईरान के पास वाले इस समुद्री रास्ते को उनके नाम से दिखाया गया था. यह फोटो असल में उनके एक समर्थक ने बनाई थी, जिसे राष्ट्रपति ने फॉरवर्ड किया.

कोई गलती नहीं होती

ट्रंप पहले भी बातों-बातों में इस रास्ते को अपना नाम दे चुके हैं. एक बार उन्होंने गलती से इसे स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कह दिया था और फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे कोई गलती नहीं होती और अब ‘फेक न्यूज’ वाले इसे मुद्दा बनाएंगे. लेकिन इस मजाक के पीछे एक गंभीर बात यह है कि अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी कर रखी है. घेराबंदी मतलब अमेरिकी नौसेना ने ईरान के समुद्री रास्तों को रोक दिया है, ताकि वहां से कोई व्यापार न हो सके.

ईरान के बंदरगाहों पर कड़ा पहरा

ट्रंप का कहना है कि यह घेराबंदी अभी कई महीनों तक चल सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच यह झगड़ा नए लेवल पर पहुंच चुका है. अप्रैल के महीने से ही अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर कड़ा पहरा लगा रखा है. इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं. कच्चे तेल के दाम पिछले चार साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं और 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए हैं.

झुकने को तैयार नहीं सरकार 

इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर की एक रिपोर्ट कहती है कि ईरान के नेता अहमद वाहिदी और वहां की सरकार झुकने को तैयार नहीं है. ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका यह पाबंदी नहीं हटाता, वो अपनी परमाणु नीतियों पर कोई बात नहीं करेंगे. ईरान अब ओमान के साथ मिलकर एक नई चाल चलने की कोशिश में है जिससे वो इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूल सके.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Next CM: एग्जिट पोल में BJP आगे, क्या सुवेंदु अधिकारी बनेंगे मुख्यमंत्री? जानें रेस के बड़े नाम

Latest News

पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ, 30 से ज्यादा आतंकियों को किया खत्म, लश्कर ऑपरेटिव का दावा

India Pakistan: पाकिस्तान में 'अननोन गनमैन' का खौफ देखने को मिल रहा. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक ऑपरेटिव ने एक...

More Articles Like This