rain in Delhi: दिल्ली, नोएडा सहित पूरे एनसीआर में मौसम बेईमान हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली, नोएडा सहित एनसीआर के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं. आकाश में घने बादल छाए रहने से ही दिन में अंधेरा छा गया. जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद आकाश में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी. 3.30 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरु हो गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली और नोएडा में शाम को बारिश के दौरान ओलावृष्टि हुई है. अचानक मौसम बदलने से भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है. एनसीआर में तेज हवाएं भी चल रही हैं. दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. दरअसल ये बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है.
आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि गुरुवार को दोपहर बाद से बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और दोपहर बाद या शाम के समय 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
#WATCH | Uttar Pradesh: Several parts of Delhi-NCR receive rainfall and hailstorm this evening. Visuals from Sahibabad, in Ghaziabad district. pic.twitter.com/zxVNLUaiwR
— ANI (@ANI) April 30, 2026
मौसम विभाग के मुताबिक, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, पलवल में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गुलावटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, नारनौल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड में भी बारिश की संभावना है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Several parts of Delhi-NCR receive rainfall and hailstorm this evening. Visuals from Ghaziabad. pic.twitter.com/NfmTirkYER
— ANI (@ANI) April 30, 2026

