China-America Relations: अपने शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की बात, कहा…

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Talks With Xi Jinping: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ लेने से पहले ही चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की है. दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई ये बातचीत काफी अहम बताई जा रही है, क्‍योंकि एक समय ऐसा था जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन को सबसे बड़ा दुश्‍मन बताया था. इतना ही नहीं, उन्‍होंने ट्रेड को लेकर भी बीजिंग पर कई प्रकार के आरोप लाए थें.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

वहीं, दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई इस बातचीत के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापार, फेंटेनाइल (ड्रग) और टिकटॉक जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत की है, जो चीन और अमेरिका के लिए बहुत अच्‍छी बातचीत रही. मुझे उम्मीद है कि हम जल्‍द ही साथ मिलकर कई सारे समस्‍याओं का सामाधान करेंगे. ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी और मैं पूरी कोशिश करेंगे कि दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाया जा सके.

ट्रंप के शपथ ग्रहण शामिल नहीं होंगे शी

सूत्रों के मुताबिक दोनों ट्रंप और जिनपिंग के बीच यह बातचीत उस वक्‍त हुई जब चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शी जिनपिंग के जगह उपराष्ट्रपति हान झेंग शी के विशेष प्रतिनिधि के रूप शामिल होंगे. हालांकि इससे पहले छह जनवरी को ट्रंप ने कहा था कि वह और शी जिनपिंग प्रतिनिधियों के जरिए संपर्क में रहे हैं और दोनों देशों के संबंधों को लेकर आशावादी हैं.

ट्रंप ने चीन को दी थी ये धमकी

बता दें कि अमेरिका में ट्रंप के नए कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान जैसे मुद्दों को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है. क्‍योकि ट्रंप ने चीन से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर 60 फीसदी शुल्क लगाने की धमकी दी थी. वहीं, उन्‍होंने शी के साथ संबंधों की सराहना की और कहा कि चीन यूक्रेन युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय संकटों को सुलझाने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढें:-Sudan Violence: सूडान में फिर भड़की हिंसा आग के अंगारों में बदला हिंसा का धुंआ, रातों-रात लगाना पड़ा कर्फ्यू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This