ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम! इस सेक्टर पर लगाया 25 फीसदी टैक्स

Must Read

Donald Trump : हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिए कि 1 नवंबर से आयातित मध्यम और भारी ट्रकों और उनके पार्ट्स पर 25% नया टैरिफ लगाया जाएगा. इतना ही नही बल्कि इसके साथ ही आयातित बसों पर 10% टैरिफ लागू होगा. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि ये टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लगाए जा रहे हैं और इसका मुख्‍य कारण अधिक ऑटो उत्पादन को अमेरिका में स्थानांतरित करना है. बता दें कि ट्रंप के इस फैसले से मेक्सिको को बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि यह अमेरिका को मध्यम और भारी ट्रकों का सबसे बड़ा निर्यातक देश है.

वाहन को लेकर ट्रंप ने दिया आदेश

इस दौरान ट्रंप के आदेशानुसार अमेरिकी वाहन निर्माता 2030 तक अमेरिका में असेंबल किए गए वाहनों के लिए सुझाए गए खुदरा मूल्य का 3.75% क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह क्रेडिट आयातित पुर्जों पर टैरिफ की लागत को कम करने में मदद करेगा. इसी तरह अमेरिकी इंजन निर्माण और अमेरिकी मध्यम और भारी ट्रक उत्पादन के लिए भी 3.75% क्रेडिट बढ़ाया गया है.

नए टैरिफ में है शामिल

जानकारी देते हुए बता दें कि इस नए टैरिफ में श्रेणी 3 से श्रेणी 8 तक के सभी ट्रक शामिल हैं. इनमें बड़े पिक-अप ट्रक, मूविंग ट्रक, कार्गो ट्रक के साथ और भी कई गाड़ि‍यां शामिल हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि यह कदम अमेरिकी निर्माता कंपनियों को अनुचित विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए उठाया गया है. ऐसे में इस फैसले से पैकर के स्वामित्व वाली पीटरबिल्ट और केनवर्थ- डेमलर ट्रक के स्वामित्व वाली फ्रेटलाइनर जैसी कंपनियों को फायदा होगा.

अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की अपील

बता दें कि ट्रंप से अपील करते हुए अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा था कि ट्रकों पर नए टैरिफ न लगाए जाएं. उनका कहना था कि आयात के शीर्ष पांच स्रोत मेक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड अमेरिका के सहयोगी या नजदीकी साझेदार हैं जो कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं.

वाहन निर्माता कंपनियों के लिए अधिक मूल्यवान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपब्लिकन सीनेटर बर्नी मोरेनो ने कहा कि संशोधित क्रेडिट इसे पांच वर्षों तक बढ़ाता है, इसके साथ ही पूरे वर्ष 3.75% पर बनाए रखता है और इसे अधिक पुर्जों तक बढ़ाता है. ऐसे में यह वाहन निर्माता कंपनियों के लिए अधिक मूल्यवान हो जाता है और कंपनियों को उत्पादन अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए अधिक प्रोत्साहन मिलता है.

इसे भी पढ़ें :- एक बार फिर ट्रंप ने लिया भारत-PAK सीजफायर का क्रेडिट, नोबेल पुरस्कार को लेकर भी कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This