‘जो हमें नुकसान पहुंचाएगा, उस पर लगाएंगे टैरिफ’, ट्रंप ने भारत-चीन और ब्राजील का नाम लेकर दी धमकी!

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald trump tariff warning: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर से टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि जो देश अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा, उस पर सरकार टैरिफ लगाएगी. भारत, चीन और ब्राजील का नाम लेते उन्होंने कहा कि ये देश अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं.  हालांकि ये देश अपने लिए अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे नुकसान हो सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “हम बाहरी देशों और उन लोगों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं जो वास्तव में हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. वो हमें नुकसान पहुंकर मूल रूप से अपने देश को अच्छा बनाना चाहते हैं. चीन एक जबरदस्त टैरिफ निर्माता है. हालांकि भारत, ब्राजील समेत कई अन्‍य भी इस लिस्‍ट में शामिल है, लेकिन अब हम ऐसा नहीं होंने देंगे क्योंकि हम अमेरिका को सबसे पहले रखने जा रहे हैं.”

ट्रंप ने देश को समृद्ध बनाने के लिए बताया अपना प्लान

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने देश को जल्‍द ही और अधिक समृद्ध-शक्तिशाली बनाने के लिए बहुत निष्पक्ष प्रणाली की बात भी की. ट्रंप ने कहा कि “अन्य देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर कर लगाने के बजाय, हम अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए विदेशी देशों पर शुल्क लगाएंगे और कर लगाएंगे. यदि भारत, चीन या ब्राजील की कंपनियों को हाई टैरिफ से बचना है तो उन्हें अमेरिका में ही अपने संयंत्र लगाने होंगे.

इसे भी पढें:-Paytm पेमेंट सर्विस के सीईओ नकुल जैन ने दिया इस्तीफा, जल्द नए नाम का होगा ऐलान

Latest News

गुजरात के स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर सख्ती, 100 या अधिक छात्रों वाले संस्थानों में काउंसलर रखना अनिवार्य

Gujarat School New Rules: गुजरात सरकार ने स्कूली छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और आत्महत्या की घटनाओं को...

More Articles Like This