‘देश के भीतर से हो सकता है हमला’, राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना को किया अलर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए अमेरिका में हमले की आशंका जताई है, इसके लिए उन्‍होंने अपने अधिकारियों को भी तैयार रहने की चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने मंगलवार को देश के भीतर एक हमले की चेतावनी दी, जो किसी विदेशी दुश्मन जैसा ही है. उन्‍होंने कहा कि ऐसे दुश्मनों का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि वे वर्दी नहीं पहनते.

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, राष्‍ट्रपति ने कहा कि ‘हम पर भीतर से हमला हो रहा है. यह किसी विदेशी दुश्मन से अलग नहीं है, लेकिन कई मायनों में ये ज्यादा मुश्किल है क्योंकि वे वर्दी नहीं पहनते.’

ट्रंप ने रक्षामंत्री को दिया सुझाव

डोनाल्‍ड ट्रंप ने क‍हा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सैन्य प्रशिक्षण के लिए कुछ खतरनाक अमेरिकी शहरों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है. ट्रंप ने कहा कि ‘मैंने पीट से कहा कि हमें इन खतरनाक शहरों में से कुछ को अपनी सेना, नेशनल गार्ड, लेकिन सेना के प्रशिक्षण मैदान के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि हम बहुत जल्द शिकागो जा रहे हैं.’

इसे भी पढें:-RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM Modi, डाक टिकट और सिक्का करेंगे जारी

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version