‘सभी देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगें ट्रंप’, आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐलान

Must Read

Washington: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक अफगानी नागरिक द्धारा हमले के बीच ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह तीसरी दुनिया के सभी देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगें, जिससे US सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की.

गोलीबारी में 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत

हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति आवास के पास एक अफगानी नागरिक ने दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोली चला दी. इस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आतंकी घटना बताया था. गोलीबारी में 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है. माना जा रहा है कि ट्रंप के इस फैसले का बहुत बड़ा असर होगा. इसका प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा जो नौकरी, पढ़ाई और अपने देशों में ज़ुल्म से बचने के लिए US आते हैं.

दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि US ने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है लेकिन उसकी इमिग्रेशन पॉलिसी ने उन फायदों और कई लोगों के रहने के हालात को खत्म कर दिया है. आगे कहा कि मैं US सिस्टम को पूरी तरह से ठीक होने देने के लिए सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा. पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशन को खत्म कर दूंगा, जिसमें स्लीपी जो बाइडेन के ऑटोपेन से साइन किए गए. एडमिशन भी शामिल हैं और ऐसे किसी भी व्यक्ति को हटा दूंगा जो यूनाइटेड स्टेट्स के लिए नेट एसेट नहीं है या हमारे देश से प्यार करने में असमर्थ है.

गैर-अमेरिकियों के लिए सभी फेडरल फायदे और सब्सिडी खत्म

उन्होंने ऐलान किया कि वह गैर-अमेरिकियों के लिए सभी फेडरल फायदे और सब्सिडी को खत्म कर देंगे. घरेलू शांति को कमजोर करने वाले माइग्रेंट्स को समाप्त किया जाएगा. साथ ही किसी भी विदेशी नागरिक को डिपोर्ट किया जाएगा, जिसकी अमेरिका में कोई आवश्यकता नहीं है. हाल में ही व्हाइट हाउस के पास एक अफगानी नागरिक ने गोलीबारी की. इस हमले में दो नेशनल गार्ड्स घायल हो गए. शूटर ने दो नेशनल गार्ड ट्रूपर्स सारा बेकस्ट्रॉम और एंड्रयू वोल्फ के पास जाकर करीब से फायरिंग की.

24 साल के वोल्फ की हालत अभी भी नाजुक

इसमें 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है. इस हमले पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वेस्ट वर्जीनिया की सारा बेकस्ट्रॉम बहुत इज्ज़तदार, जवान, शानदार इंसान थी. उनका अभी-अभी निधन हो गया है. वह अब हमारे बीच नहीं हैं. वहीं 24 साल के वोल्फ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें. कर्नाटक के उडुपी में PM Modi का मेगा रोड शो, प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This