Doomsday Missile Test : ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिका ने कैलिफोर्निया तट पर डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांता बारबरा के पास बैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे मिनटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई.
इस मामले को लेकर मीडिया का कहना है कि जीटी 254 के रूप में जाना जाने वाला ये रॉकेट पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में मार्शल द्वीप के पास अपने टारगेट पर जाकर गिरा. ऐसे में फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने कहा कि मिसाइल को तत्परता और सटीकता सत्यापित करने के लिए दागा गया था.
इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि “परीक्षण-प्रक्षेपण नियमित था और कई साल पहले से ही तय था. जानकारी के मुताबिक, मिनटमैन III मिसाइल अमेरिका के परमाणु त्रिकोण का एक हिस्सा है. इसकी खासियत की बात करें तो इसमें जमीन, समुद्र और हवा से दुनिया को तबाह करने वाले हथियार को लॉन्च करने की क्षमता है. बता दें कि इसे परमाणु जंग को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है.
मिसाइल अमेरिका की सबसे पुरानी आईसीबीएम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा ताकतवर परमाणु हथियार को ले जाने में सक्षम है. बता दें कि यह मिसाइल अमेरिका की सबसे पुरानी आईसीबीएम है, जो 1970 के दशक से इस्तेमाल हो रही है और ये जमीन से लॉन्च होती है. इसके साथ ही 13,000 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है. जानकारी के मुताबिक, इसमें न्यूक्लियर वॉरहेड लगाया जा सकता है, लेकिन इस टेस्ट में कोई हथियार नहीं था.
नई मिसाइल से बदलने की योजना
बता दें कि वर्तमान में अमेरिका के पास लगभग 400 ऐसी मिसाइलें हैं, जो रूस और चीन जैसे देशों के खिलाफ रक्षा का हिस्सा हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह मिसाइल मिनटमैन नाम से इसलिए जानी जाती है क्योंकि यह 1 मिनट में तैयार हो जाती है. खबर सामने आयी है कि अमेरिका 2030 तक इसे नई मिसाइल से बदलने की योजना बना रहा है, लेकिन तब तक ये टेस्ट जारी रहेंगे.
मिसाइल के हिस्सों की कार्यक्षमता पता लगाने में मदद
इसके साथ ही 576वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी रे का कहना है कि इस टेस्ट से मिसाइल सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों की कार्यक्षमता का अंदाजा लगाने में मदद मिली. इतना ही नही बल्कि ऐसे परीक्षणों से देश की परमाणु शक्ति के जमीनी हिस्से को और मजबूत किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :- ‘अमेरिका बिना रहम के ईरान पर करता रहेगा मिसाइलों की बारिश’, ट्रंप के सहयोगी का दावा

