डार की चेतावनी के बाद युद्ध में उतरा पाकिस्तान, सऊदी अरब भेजे एयर डिफेंस सिस्टम और सैनिक

Must Read

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच PAK की भी एंट्री हो गई है. पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और सुरक्षा खतरे के बीच पाकिस्तान ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम और सैनिकों को सऊदी अरब भेजना शुरू कर दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष को सऊदी अरब पर हमला न करने की चेतावनी दी.

ईरान के साथ रक्षा समझौता

डार ने कहा कि मैंने ईरान को समझा दिया है कि हमारा ईरान के साथ रक्षा समझौता हुआ है. यह पहली बार है जब पाकिस्तान का कोई बड़ा अधिकारी साफ-साफ बता रहा है कि ईरान युद्ध में यह रक्षा समझौता सक्रिय हो सकता है. पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत सैन्य संबंध हैं. शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सरकार पहले भी सऊदी अरब के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कह चुकी है.

उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम तैनात

रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान ने अपने उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम को सऊदी अरब में तैनात करने की तैयारी की है ताकि मिसाइल हमलों से सुरक्षा की जा सके. ड्रोन हमलों को रोका जा सके व महत्वपूर्ण सैन्य और तेल प्रतिष्ठानों की रक्षा रक्षा की जा सके. सऊदी अरब पहले भी पाकिस्तान के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाता रहा है. दोनों देशों के बीच सैन्य साझेदारी काफी पुरानी है.

खतरे में खाड़ी देशों की सुरक्षा

पाकिस्तान की सेना पहले भी सऊदी अरब में प्रशिक्षण मिशन और सुरक्षा सहयोग के तहत तैनात रह चुकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान और इजराइल का युद्ध लंबा चला तो खाड़ी देशों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है. ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट पर है. कई देशों को आशंका है कि युद्ध खाड़ी देशों तक फैल सकता है. खास तौर पर तेल प्रतिष्ठान, सैन्य अड्डे, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट संभावित हमलों के मुख्य लक्ष्य बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. अब बिहार में बनेगी नई सरकार, नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान, कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

Latest News

‘अमेरिका को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत!’ ईरानी युद्धपोत डुबोने पर अराघची ने दी ट्रम्प को धमकी

US-Iran War: अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा अपने एक युद्धपोत को डुबोने के बाद ईरान भड़क गया है. ईरान के विदेश...

More Articles Like This