Duma Boko: बोत्सवाना के छठें राष्ट्रपति बने ड्यूमा बोको, पीएम मोदी ने दी बधाई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Duma Boko: बोत्सवाना के नए राष्ट्रपति बने ड्यूमा बोका इस समय दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बनें हुए है. दरअसल, ड्यूमा बोका ने बोत्सवाना में 58 साल से सत्ता में जमी पार्टी को उखाड़ फेका है. बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रविवार को बधाई दी. साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इसके अलावा उन्‍होंने ये भी कहा कि वो बोको के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए निकटता से काम करने के इच्छुक हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर बधाइयां साथ ही आपके सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. उन्होंने आगे लिखा कि वो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ निकटता से काम करने को उत्सुक हैं.

नतीजें आने से पहले ही मासीसी ने मान ली हार

‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ (यूडीसी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना के छठें राष्ट्रपति बने. खास बात ये है कि बोत्वाना में आखिरी नतीजे आने से पहले ही निवर्तमान राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी और नतीजे आने पर उसी दिन ड्यूमा बोको को फोन कर बधाई दी.

बता दें कि मासीसी ने साल 1966 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से सत्ता पर काबिज थे, लेकिन इस बार की हार के बाद उनकी पार्टी का 58 साल पुराना शासन समाप्त हो गया.

यह भी पढ़ें:-Canada: दिवाली मनाने मंदिर पहुंचे जस्टिन ट्रूडो, हिंदू समुदाय के लोगों से की बातचीत, देखें वीडियो

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version