आतंकवाद का उद्योग शुरू करोगे तो खुद भस्म हो जाओगे, तहव्वुर राणा और पाकिस्तान पर एस जयशंकर का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

EAM S Jaishankar: दिल्ली में आयोजित किए गए राइजिंग भारत शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बलूचिस्तान मुद्दे पर टिप्पणी की. एस जयशंकर ने कहा कि वहां लोग पीड़ित हैं, लेकिन यदि मैं कुछ भी कहूंगा तो उंगली उठाई जाएगी. साथ ही उन्‍होंने पाकिस्तान पर देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया.

पाकिस्‍तान को भारत का मुहतोड़ जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यदि आप आतंकवाद का उद्योग शुरू करेंगे तो आप उसमें समा जाएंगे. दरअसल पाकिस्‍तान ने कई बार कहा है कि भारत देश में आतंक को बढ़ावा दे रहा है और दक्षिण एशियाई देशों को अस्थिर कर रहा है.

विदेशमंत्री ने अमेरिकी कोर्ट के फैसले का किया स्‍वागत

इसी बीच एस जयशंकर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. उन्‍होंने कहा कि तहव्वुर राणा के मुद्दे पर मैं कुछ भी नया नहीं कह सकता. हालांकि हम अमेरिकी कानूनी प्रक्रिया के फैसले का स्वागत करते हैं.

महज कुछ ही घंटों में भारत आ सकता है राणा

बता दें कि तहव्‍वुर राणा को महज कुछ ही घंटों में भारत प्रत्यर्पित किए जाने की संभावना है. ऐसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उसके भारत आने के तुरंत बाद ही उसे हिरासत में ले लेगी. दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत को प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है.

इन मामलों का आरोपी है तह‍व्‍वुर राणा

अमेरिकी कोर्ट द्वारा सोमवार (7 अप्रैल) को जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश को संबोधित और न्यायालय को संदर्भित स्थगन के लिए आवेदन अस्वीकार किया जाता है. बता दें कि पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को अमेरिका में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए काम करने तथा मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार समूह को भौतिक सहायता प्रदान करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था, जिसमें 174 से अधिक लोग मारे गए थे.

इसे भी पढें:-Ghazipur: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने अष्ट शहीद इंटर कॉलेज परिसर के दक्षिणी द्वार का किया शिलान्यास

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This