Earthquake: पेरू में 7.2 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू आज सुबह ही भूकंप के जोरदार झटकें से थर्रा उठा. पेरू शुक्रवार की सुबह आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई, जिसके बाद अब देश में सुनामी आने का खतरा मंडरा रहा है.

US जियोलॉजिकल सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजकर 6 मिनट पर आया. हालांकि अभी तक पेरू की सरकार की ओर से इस भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. लेकिन सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

सुनामी लहरें उठने की संभावना

बता दे कि अतीकीपा जिले से 8.8 किलोमीटर (5.5 मील) दूर भूकंप आने के तुरंत बाद यूएसजीएस ने इसकी तीव्रता की रेटिंग बढ़ा दी. वहीं, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को मध्य पेरू के तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी लहरें उठने की संभावना है.

Earthquake: 16 जून को भी आया था भूकंप

हालांकि इससे पहले भी 16 जून को पेरू में भूकंप आया था जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 मापी गई थी. गनीमत ये रही कि उस भूकंप में किसी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था.

इसे भी पढ़ें:-Saudi Arabia Allat Devi: सऊदी अरब में होती थी इस देवी की पूजा, मिले मंदिर के अवशेष

 

Latest News

Ghazipur: गाजीपुर प्रेस क्लब का बीमा कैंप सफल, बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल

Ghazipur: गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में वर्तमान सत्र के सदस्यों का द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैम्प मुख्य...

More Articles Like This

Exit mobile version