Earthquake: जापान में भूकंप के झटके से झूले की तरह हिलीं इमारतें, 5.9 रही तीव्रता; ऊंची लहरों के साथ सुनामी का अलर्ट जारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Japan: जापान में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापानी मौसम विभाग के मुताबिक, सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 5.9 रही. इस शक्तिशाली भूकंप ने इमारतों को झूले की तरह हिला दिया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. गनीमत की बात से रही कि अभी तक इस घटना से किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

हालांकि इस भूकंप के बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने टोकियो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है. दरअसल सुबह में भुकंप आने के कुछ समय बाद क्षेत्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठने संबंधी सुनामी की चेतावनी जारी की गई.

भूकंप आने का खतरा

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि हचिजो द्वीप के याएने जिले में करीब 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला. एजेंसी ने बताया कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, हचिजो द्वीप के स्‍थानिय लोगों का कहना है कि उन्हें भूकंप महसूस नहीं हुआ साथ ही उन्होंने सिर्फ सुनामी की चेतावनी सुनी. बता दें कि जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है. यह प्रशांत महासागर का एक ऐसा इलाका है जहां भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है.

इसे भी पढें:- Pakistan: पाकिस्तान में ऐसे कमा सकते हैं लाखों रूपये, जानिए कहां मिलता है सबसे ज्यादा पैसा

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This