फ्रांस में एलन मस्क के ‘X’ की जांच, डेटा छेड़छाड़ और धोखाधड़ी का लगा आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk: फ्रांसीसी अभियोजकों ने उद्योगपति एलन मस्क के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जो एक्स से संबंधित कथित डेटा छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोप में की जा रही है. दरअसल, पेरिस अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में जांच शुरू करने की जानकारी दी. इस दौरान उन्‍होंने ये भी कहा था कि इस जांच को एक खास शाखा-फ्रांसीसी जेंडरमेरी कर रही है.

इन दो मामलों में हो रही जांच

कार्यालय ने बताया कि एक्‍स के खिलाफ जांच दो गंभीर आरोपों पर की जा रही है- पहला स्वचालित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम के कामकाज के साथ संगठित छेड़छाड़ के खिलाफ और दूसरा स्वचालित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम से संगठित धोखाधड़ी करके डाटा चोरी करने के आरोप में. हालांकि अभी तक यह स्‍प्‍ष्‍ट नहीं हो पाया है कि आखि‍र एक्‍स ने किया क्‍या है, लेकिन जांच में प्लेटफॉर्म और कुछ लोगों को शामिल किया गया है.

दो लोगों की दी गई जानकारी पर शुरू हुई जांच 

अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, एक्‍स के खिलाफ यह जांच दो लोगों की दी गई जानकारी पर शुरू की गई है, जिसमें से एक संसद सदस्य है जबकि दूसरा किसी फ्रांसीसी सरकारी संस्था में उच्च पद पर है, कार्यालय का कहना है कि एक्स का एल्गोरिदम शायद किसी विदेशी हस्तक्षेप के लिए इस्तेमाल किया गया है. हालांकि यह हस्तक्षेप कैसे और क्यों हुआ इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

अभियोजक कार्यालय ने खुद भी की जांच

कार्यालय ने खुद भी जांच की, और कुछ फ्रांसीसी शोधकर्ताओं व विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों से अतिरिक्त जानकारी ली. इसके बाद ही पुलिस जांच का फैसला किया गया. कार्यालय के मुताबिक,  एक्स पर लगे आरोपों को लेकर कंपनी के प्रेस कार्यालय को ईमेल भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.

इसे भी पढें:-अमेरिका में घुसपैठ की कोशिश, भांग के खेत में छिपे 200 अप्रवासी गिरफ्तार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version