‘इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए है’, एलन मस्क का बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को एक खास जेंडर के इस्तेमाल का ऐप बताया है. एलन मस्क ने एक पोस्ट पर रिप्लाई में लिखा कि ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है.’ मस्क के  इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वहीं, इससे पहले भी मस्क ने सोशल मीडिया की आदतों और ऑनलाइन ट्रेंड्स के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम के बारे में यही बात कही थी.

‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’

दरअसल, एलन मस्क ने एक्स यूजर गीगर कैपिटल के पोस्ट के जवाब में ये बात लिखी. बता दें कि गीगर कैपिटल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि ‘आधिकारिक तौर पर मैंने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. यह मूल रूप से महिलाओं का ऐप है. इसका कोई फायदा नहीं.’ ऐसे में मस्क ने गीगर कैपिटल के पोस्ट पर रिप्लाई बॉक्स में लिखा कि ‘Instagram is for girls’. एलन मस्क के इस कमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई इंस्टाग्राम केवल लड़कियों का ही ऐप है.

एलन मस्क की पोस्ट पर उठे सवाल

बता देें कि इससे पहले मई महिने में मस्क ने एक वायरल थ्रेड का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम के बारे में चर्चा का जवाब देते हुए लिखा था कि ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’ और उन पुरुषों का मजाक उड़ाया जो उन्हें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाते हैं. इस वायरल थ्रेड में इंस्टाग्राम के आम ट्रेंड्स जैसे ‘थर्स्ट ट्रैप’ पोस्ट करना, दिन भर स्टोरीज अपलोड करना और घर पर बने खाने की तस्वीरें शेयर करना शामिल था.

इस दौरान मस्क ने लड़कों के इंस्टाग्राम के चलाने पर भी एक और टिप्पणी की कि जब बड़े पुरुष उन्हें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भेजते हैं तो उन्हें हैरानी होती है कि क्या वे ट्रांजिशन कर रहे हैं या क्या. उस समय मस्क का वो पोस्ट तेजी से वायरल हुआ था. उस दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी टिप्पणियों को सेक्सिस्ट (लिंग-भेद करने वाला) और आपत्तिजनक बताया.

मस्क के बयान से छिड़ी बहस

वहीं अब एक बार फिर से इंस्टाग्राम के बारे में उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऑनलाइन कई प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. इस दौरान एक यूजर ने एलन मस्क के कमेंट पर कहा कि ‘मैं सहमत नहीं हूं. मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम सभी जेंडर के लोगों के लिए एक स्वागत करने वाली जगह है.’ वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एलन मस्क से पूछ लिया कि ‘X किसके लिए है? X के बारे में क्या कहेंगे?’ बता दें कि एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के मालिक हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version