अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी की साजिश का पर्दाफाश, आरोप में 11 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Washington: अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने वीजा घोटाले का पर्दाफाश करते हुए मैसाचुसेट्स में 11 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने अमेरिकी वीजा हासिल करने के लिए शराब की दुकानों और फास्ट-फूड रेस्टोरेंट्स में फर्जी डकैतियां करवाईं. मास्टरमाइंड रामभाई पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने इस घोटाले से करीब 8.5 लाख डॉलर कमाए थे.

वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप

अब गिरफ्तार किए गए अन्य 11 भारतीयों पर वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें उन्हें 5 साल तक की जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है. इस पूरे खेल का मकसद चोरी करना नहीं, बल्कि खुद को अपराध का पीड़ित साबित करना था. अमेरिकी कानून के तहत ‘U-वीजा’ उन लोगों को मिलता है जो किसी हिंसक अपराध के शिकार हुए हों और जांच में पुलिस की मदद करें.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड की जाती पूरी घटना

इसी का फायदा उठाने के लिए इन लोगों ने मास्टरमाइंड रामभाई पटेल के साथ मिलकर पूरी साजिश रची. साजिश के तहत ‘लुटेरा’ दुकान में घुसता, हथियार दिखाकर कर्मचारियों को डराता और कैश लेकर भाग जाता. यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड की जाती ताकि पुलिस को सबूत दिया जा सके. बाद में दुकानदार और कर्मचारी इसी फुटेज के आधार पर खुद को पीड़ित बताकर वीजा के लिए आवेदन करते थे. जांच में सामने आया कि एक ‘पीड़ित’ ने इस साजिश में शामिल होने के लिए 20,000 डॉलर तक दिए थे.

आरोप साबित होने पर अधिकतम पांच साल की जेल

वीज़ा धोखाधड़ी की साजिश का आरोप साबित होने पर अधिकतम पांच साल की जेल, तीन साल की नियंत्रित रिहाई और $250,000 का जुर्माना हो सकता है. बॉस्टन में संघीय अभियोजक लीहा बी. फोली और एफबीआई के विशेष एजेंट टेड ई. डॉक्स ने इस मामले की जानकारी दी. इस जांच में कई संघीय और राज्य एजेंसियों ने सहयोग किया. आरोपियों पर लगाई गई जानकारी आरोपों पर आधारित है और उन्हें अदालत में दोषसिद्धि तक निर्दोष माना जाता है.

नाम और विवरण

-जितेंद्रकुमार पटेल, 39, मैशफिल्ड, मैसाचुसेट्स

-महेशकुमार पटेल, 36, रैंडोल्फ, मैसाचुसेट्स

-संजयकुमार पटेल, 45, क्विंसी, मैसाचुसेट्स

-दीपिकाबेन पटेल, 40, वेइमाउथ, मैसाचुसेट्स (भारत में निर्वासित)

-रमेशभाई पटेल, 52, ईबैंक, केंटकी

-अमिताभाबेन पटेल, 43, प्लेनविल, मैसाचुसेट्स

-रोनककुमार पटेल, 28, मेरीलैंड हाइट्स, मिसौरी

-सांगिताबेन पटेल, 36, रैंडोल्फ, मैसाचुसेट्स

-मिंकेश पटेल, 42, पेरिसबर्ग, ओहायो

-सोनल पटेल, 42, पेरिसबर्ग, ओहायो

-मितुल पटेल, 40, वॉर्सेस्टर, मैसाचुसेट्स

इसे भी पढ़ें. दुनिया के देशों से रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग व्हाइट हाउस, ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

Latest News

PM Bengal Visit: पश्चिम बंगाल में विकास का नया अध्याय, 18,680 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

PM Bengal Visit LIVE News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न...

More Articles Like This

Exit mobile version