अब तक का सबसे बड़ा और भव्‍य होगा फीफा विश्व कप, ट्रंप प्रशासन ने की ‘फास्ट-ट्रैक वीजा’ की घोषणा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FIFA Cup 2026: संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर से आने वाले फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत की तैयारियों में जुट गया है. उसका कहना है कि यह फीफा विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भव्य आयोजन होगा. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने विदेशी प्रशंसकों के लिए एक नई फास्ट-ट्रैक वीजा पहल की घोषणा की है, ताकि लाखों दर्शक आसानी से अमेरिका आ सकें.

बता दें कि अमेरिका का विदेश विभाग ने 20 जनवरी से एक नई व्यवस्था शुरू कर रहा है, जिसे फीफा प्रायोरिटी अपॉइंटमेंट शेड्यूल सिस्टम कहा गया है. इसे फीफा पास नाम दिया गया है. यह व्यवस्था खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके पास विश्व कप के मैचों के टिकट हैं और जिन्हें अमेरिका आने के लिए वीज़ा की ज़रूरत होती है.

क्‍या है इस नई व्‍यवस्‍था का उद्देश्‍य?

विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असली और सही प्रशंसकों को समय पर वीज़ा अपॉइंटमेंट मिल जाए, ताकि वे टूर्नामेंट से पहले अमेरिका पहुंच सकें.” फीफा पास के तहत जिन लोगों के पास कंफर्म टिकट होगा, उन्हें वीजा साक्षात्कार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी और उनका वीजा काम तेजी से पूरा किया जाएगा.

आव्रजन नियमों में नहीं होगी कोई छूट

हालांकि, अधिकारी ने साफ किया कि इस नई सुविधा से अमेरिका के आव्रजन नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी. वीजा साक्षात्कार के दौरान आवेदक को यह साबित करना होगा कि वह वीज़ा के सभी नियमों को पूरा करता है, अमेरिका के कानूनों का पालन करेगा और टूर्नामेंट के बाद वापस लौट जाएगा. अमेरिका की सुरक्षा और सीमा की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी.

500 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती

विश्व कप को सुचारू रूप से कराने के लिए विदेश विभाग 500 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात कर रहा है, ताकि वीज़ा आवेदन समय पर निपटाए जा सकें. इसके साथ ही सुरक्षा जांच के वही सख्त मानक लागू रहेंगे, जो सामान्य वीज़ा प्रक्रिया में होते हैं.

इसके अलावा, दुनिया के ज्यादातर देशों में वीज़ा अपॉइंटमेंट का इंतज़ार भी कम किया गया है. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दुनिया भर के 80 प्रतिशत से ज्यादा देशों में, आवेदक अब 60 दिनों से भी कम समय में यूएस विज़िटर वीज़ा इंटरव्यू अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं, जो पहले के बैकलॉग की तुलना में एक महत्वपूर्ण कमी है.

किस दिन से शुरू हो रहा फीफा विश्‍व कप?

फीफा विश्व कप 11 जून से शुरू होगा. यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर आयोजित कर रहे हैं. पहली बार इसमें 48 टीमें भाग लेंगी और अमेरिका के 11 शहरों में कुल 78 मैच खेले जाएंगे, जिनमें फाइनल मैच न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा.

इसे भी पढें:-608 दिन स्‍पेस की सैर और 62 घंटे से अधिक समय तक स्‍पेसवॉक…, 27 साल नौकरी करने के बार रिटायर हुई सुनीता विलियम्स

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version