FIFA World Cup 2026: स्पेन के गोलकीपर साइमन ने तोड़ा 36 साल पुराना र‍िकॉर्ड, 519 मिनट तक नहीं खाया गोल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने कर‍िश्मा कर द‍िया. वर्ल्ड कप फुटबॉल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 की जीत में मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार चौथी बार क्लीन शीट (एक भी गोल नहीं खाना) हासिल की.

वर्ल्ड कप में 519 मिनट तक कोई गोल नहीं

साइमन के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले वर्ल्ड कप से हुई थी और उन्होंने अभी तक वर्ल्ड कप में 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है. इस तरह से उन्होंने इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर ज़ेंगा का 1990 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने तब लगातार 517 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया और पांच मैचों में लगातार क्लीन शीट रखीं थी.

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर में शामिल

साइमन को मौजूदा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर में शामिल नहीं किया गया, लेकिन इस 29 साल के खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से विश्व कप की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर दिया. स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है और उसके गोलकीपर को केवल चार बचाव करने पड़े हैं. ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक भी नहीं खाए, जिसने अपने पांचों शॉट लक्ष्य पर नहीं मारे. स्पेन ने यह मुकाबला 30 से जीता.

36वें और 89वें मिनट में गोल

स्पेन के लिए मिकेल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किए, जबकि पेड्रो ने 66वें मिनट में गोल किया. पिछले लगभग पांच साल से साइमन स्पेन के लिए गोलकीपर के तौर पर पहली पसंद रहे हैं. उन्होंने डेविड राया और जोन गार्सिया से प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी जगह बनाए रखी है. साइमन और स्पेन ने 2022 में कतर में खेले गए विश्व कप में चार मैचों में सिर्फ तीन गोल खाए, फिर भी उन्हें टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना पड़ा था.

जापान से 2-1 की हार के दौरान शुरू

साइमन का गोल न खाने की यह सिलसिला स्पेन की जापान से 2-1 की हार के दौरान शुरू हुआ और मोरक्को के साथ गोलरहित ड्रॉ तक जारी रहा. मोरक्को ने तब पेनल्टी शूटआउट में साइमन के खिलाफ अपने चार पेनल्टी में से तीन को गोल में बदलकर स्पेन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

इसे भी पढ़ें. इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में SC का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर नहीं लगाई रोक

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version